फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: फिर विवाद में फंसा तारक मेहता का उलटा शो, शैलेश लोढ़ा को मेकर्स से नहीं मिले बकाया पैसे

Tue, 31 Jan 2023 11:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah Show makers not cleared Shailesh Lodha salary after he exit
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो बन गया है। यह शो पिछले 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शक शो के साथ इसके किरदारों को भी काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ साल से शो में काफी विवाद देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले अंजलि का किरदार निभाने वाली नेहा ने कुछ अनबन के चलते शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद शैलेश लोढ़ा भी अचानक शो छोड़कर चले गए। अब इस शो को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है।

Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah Show makers not cleared Shailesh Lodha salary after he exit
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

'तारक मेहता' शो से शैलेश लोढ़ा के एग्जिट पर तमाम तरह के कयास लगाए गए। कभी कहा गया कि उनका मेकर्स के साथ झगड़ा हुआ तो कभी यह कहा गया कि शैलेश लोढ़ा ने अपने नए शो के कारण 'तारक मेहता' को अलविदा कहा, लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर है कि शैलेश लोढ़ा को मेकर्स ने अभी तक उनके बकाया पैसे नहीं दिए हैं, जबकि उन्हें शो छोड़े हुए छह महीने बीत चुके हैं।

Sanjay Dutt: 'थलपति 67' में हुई संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री, संजू बाबा ने इतने करोड़ में साइन की फिल्म!

Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah Show makers not cleared Shailesh Lodha salary after he exit
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा ने 'तारक मेहता' इसलिए छोड़ा क्योंकि उनका मेकर्स के साथ झगड़ा हो गया था। शैलेश लोढ़ा शो में खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने बिना किसी नोटिस दिए शो छोड़ दिया। यह पहली बार नहीं हुआ है, जब मेकर्स ने किसी का पेमेंट करने में इतनी देरी की हो। खबरों के मुताबिक, शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने नेहा के भी पैसे नहीं दिए थे।

Kabir Khan: फिल्म सेट पर कबीर खान का अपमान करते थे सलमान खान? निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah Show makers not cleared Shailesh Lodha salary after he exit
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media
बता दें कि शैलेश लोढ़ा बेसब्री से अपने पैसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रॉड्यूसर असित मोदी इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने अप्रैल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed