फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taylor Swift: सगाई से पहले इन 15 सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं टेलर स्विफ्ट, एक के लिए तो गाना तक लिखा

Wed, 27 Aug 2025 04:29 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 27 Aug 2025 04:29 PM IST
सार

Taylor Swift Ex Boyfriends List: सिंगर और म्यूजिशियन टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स के साथ सगाई का ऐलान किया है। चलिए जानते हैं इससे पहले टेलर किन-किन के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
taylor swift travis kelce engagement list of ex boyfriends singer musician
टेलर स्विफ्ट रिलेशनशिप - फोटो : एक्स
दुनियाभर में अपनी आवाज और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस केल्स से सगाई की है। मंगलवार शाम से ही टेलर अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि टेलर का निजी जीवन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। उनकी लव लाइफ जितनी रंगीन और दिलचस्प रही, उतनी ही मुश्किल भी। कभी प्यार में धोखा तो कभी काम करते करते इश्क, टेलर अब तक कई लड़कों को डेट कर चुकी हैं। चलिए जानते हैं टेलर स्विफ्ट के अब तक के रिलेशनशिप्स पर।
taylor swift travis kelce engagement list of ex boyfriends singer musician
ड्रू डनलैप के साथ टेलर स्विफ्ट - फोटो : एक्स
ड्रू डनलैप 
टेलर जब किशोरावस्था में थीं तो उनका पहला क्रश ड्रू डनलैप माने जाते हैं। दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन इस अनुभव से टेलर ने अपना शुरुआती हिट गाना Tim McGraw लिखा। उनके इसी गाने ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। ड्रू से उनका रिश्ता इसलिए टूटा क्योंकि ड्रू को स्कूल के लिए कहीं और जाना पड़ा था। 
taylor swift travis kelce engagement list of ex boyfriends singer musician
सैम आर्मस्ट्रोंग के साथ टेलर स्विफ्ट - फोटो : एक्स
सैम आर्मस्ट्रोंग
टेलर के एक्स बॉयफ्रेंडस् की लिस्ट में सैम आर्मस्ट्रोंग का नाम भी शामिल है। सैम ने टेलर को धोखा दिया, जिससे वह गहरे दर्द से गुजरीं। इस रिश्ते का अंत उनके लिए कड़वा अनुभव रहा, लेकिन इसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने हिट गाना Should’ve Said No लिखा, जो आज भी फैंस का फेवरेट है।

जॉर्डन अल्फोर्ड 
स्कूल के दिनों में टेलर का नाम जॉर्डन अल्फोर्ड से भी जुड़ा। हालांकि यह रिश्ता भी जल्दी खत्म हो गया। ब्रेकअप के बाद टेलर ने गाना 'पिक्चर टू बर्न' लिखा, जिसमें उन्होंने जॉर्डन से मिली चोट और धोखे को बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
taylor swift travis kelce engagement list of ex boyfriends singer musician
जो जोनस के साथ टेलर स्विफ्ट - फोटो : एक्स
जो जोनस 
साल 2008 में टेलर का रिश्ता पॉप स्टार जो जोनस से रहा। यह रिश्ता केवल तीन महीने चला और एक फोन कॉल पर खत्म हो गया। इस दर्दनाक ब्रेकअप ने टेलर को गाने Forever & Always और Mr. Perfectly Fine लिखने की प्रेरणा दी।
 
विज्ञापन
taylor swift travis kelce engagement list of ex boyfriends singer musician
टेलर लॉटनर के साथ टेलर स्विफ्ट - फोटो : एक्स
टेलर लॉटनर
फिल्म 'वेलेंटाइन्स डे' की शूटिंग के दौरान टेलर और टेलर लॉटनर करीब आए। दोनों का रिश्ता कुछ ही महीनों में खत्म हो गया, लेकिन टेलर ने लॉटनर के लिए बेहद भावुक गाना Back to December लिखा।

जॉन मेयर
गायक जॉन मेयर और टेलर का रिश्ता काफी चर्चित रहा। यह रिश्ता लगभग एक साल चला, लेकिन इसका अंत कड़वाहट में हुआ। टेलर ने अपने दर्द को Dear John जैसे मशहूर गाने में उतारा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed