फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 एेसे एक्टर्स, जो बॉलीवुड में हुए फ्लॉप और टीवी पर सुपरहिट

Tue, 31 Oct 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 31 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
7 actors who started career from bollywood but popular after turned to television

हर टीवी स्टार्स का एक ही सपना होता है कि वो भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखे और जिसे ये मौका मिल जाता है, उसे सफल भी मान लिया जाता है। ज्यादातर एक्‍टर्स टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू करते है और धीरे-धीरे बॉलीवुड तक पहुंच जाते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो या सुशांत राजपूत, हर किसी ने अपनी शुरुआत टेलीविजन से की और फिर सफल हुए, लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे एक्‍टर्स के बारे में बताना जा रहे हैं, जिन्‍होंने अपने कॅरिअर की शुरुअात तो बड़े पर्दे से की, लेकिन उनको सफलता छोटे पर्दे पर ‌मिली और आज वो टेलीविजन का जाना माना चेहरा बन चुके हैं।



ये भी पढ़ें- ये कैसी जगह पर नजर आई शाहरुख की बेटी, कहीं ये नई शुरुआत तो नहीं?

7 actors who started career from bollywood but popular after turned to television

रॉनित रॉय

इन्होंने हिट फिल्म 'जाना तेरे नाम' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन इसके बाद इन्हें लंबे समय के लिए लीड रोल में कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद रॉनित ने छोटे पर्दे पर अपनी किस्मत को आजमाया और यहां वे सफल रहें। 'क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी', 'अदालत' और 'कसौटी जिंदगी' की आदि सीरियल्स ने इन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई।

7 actors who started career from bollywood but popular after turned to television
आसिफ शेख
 

आज के समय के इन्हें हर घर में पसंद किया जा रहा है और छोटे पर्दे पर 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने दमदार अभिनय के कारण ये सबसे पॉपुलर चल रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्होंने भी बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग 'बिन तेरे सनम' दिया, लेकिन जितना वे इन्होंने वहां हासिल नहीं किया, उससे कहीं ज्यादा छोटे पर्दे पर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 actors who started career from bollywood but popular after turned to television

आशीष चौधरी

शायद आप इन्हें नाम से न पहचान पाएं, लेकिन आपको इनका चेहरा कुछ जाना पहचाना लग रहा होगा। शायद आपको सीरियल 'देव' याद आया होगा। जिसमें ये लीड रोल में हैं, लेकिन इन्होंने अपनी शुरुआत बॉलीवुड से ही की। आपको फिल्म धमाल याद आया, जिसमें ये उन चार दोस्तों में से एक थे, लेकिन इस इंड्रस्टी में अच्छे ऑफर्स को मैनेज न करने की वजह से ये ज्यादा समय बॉलीवुड में टिक नहीं पाए और अब इनको टेलीविजन की दुनिया में कदम रखना पड़ा। जहां इनको काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
7 actors who started career from bollywood but popular after turned to television
नकुल मेहता
 

आज हर लड़की की दिल की धड़कन बन बैठे शिवाय यानी नकुल मेहता ने 2008 में 'हाल ए दिल' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म को वर्ष की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म घोषित कर दिया गया, जिसके बाद नकुल ने एक्टिंग से ब्रेक लिया। इसके बाद उन्होंने कमबैक तो किया, लेकिन छोटे पर्दे पर 'प्‍यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्‍यारा' से और इनको 'इश्कबाज' से अधिक फेम मिला।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों कटरीना को बनना पड़ा आलिया का कोच, वीडियो ने खोला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed