फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग करियर: जय भानुशाली से करण कुंद्रा तक, टीवी के हिट एक्टर्स जो बॉलीवुड में हुए सुपरफ्लॉप

Tue, 12 Oct 2021 10:58 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Acting Career: From Jai Bhanushali to Karan Kundra, TV's hit actors who became superflops in Bollywood
जय भानुशाली और करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में काम करना हर एक्टर का सपना होता है। खासतौर से टीवी के एक्टर्स, टीवी कि दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने पैर जमाना चाहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, यामी गौतम, प्राची देसाई, मोनी रॉय जैसे कई टीवी एक्टर्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान हासिल कर चुके हैं। लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो टीवी का बड़ा नाम होने के बावजूद भी फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर पाए। टीवी सीरियल्स में सबके चहेते ये सितारे बड़े अरमानों के साथ फिल्मों में गए थे, लेकिन उनके हाथ कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई। इन एक्टर्स को दर्शकों से टीवी पर तो प्यार मिला, लेकिन जब बात फिल्मों की आई तो उनकी एक्टिंग किसी को भी रास नहीं आई। चलिए आज जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में, जो छोटे पर्टे पर रहे हिट तो बड़े पर्दे साबित हुए सुपर फ्लॉप।

Acting Career: From Jai Bhanushali to Karan Kundra, TV's hit actors who became superflops in Bollywood
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली
टीवी के कई शोज करने साथ ही जय भानुशाली आज इंडस्ट्री के फेमस एंकर भी बन चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने हेट स्टोरी 2 से सुरवीन चांवला के साथ डेब्यू किया था। फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। जिसके बाद जय ने टीवी पर फिर से वापसी कर ली।

Acting Career: From Jai Bhanushali to Karan Kundra, TV's hit actors who became superflops in Bollywood
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

करण कुंद्रा
बिग बॉस के घर में इन दिनों करण सुर्खियों में है। करण एकता कपूर के शो कितनी मोहब्बत है से घर घर में फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई शोज को होस्ट किया। साल 2011 में करण ने प्योर पंजाबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म कब आई और गई किसी को पता नहीं चला। इसके बाद करण हॉरर स्टोरी जैसी कई फिल्मों में नजर आए लोकिन लोगों को वह फिल्मों में पसंद नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Acting Career: From Jai Bhanushali to Karan Kundra, TV's hit actors who became superflops in Bollywood
मनीष पॉल

मनीष पॉल
टीवी के मशहूर होस्ट मनीष पॉल ने तीस मार खान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मिक्की वायरस फिल्म में नजर आए थे। मनीष को आखिरी बार तेरे बिन लादेन 2 फिल्म में देखा गया। लेकिन लोगों के दिलो में मनीष पॉल जगह नहीं बना पाए।

विज्ञापन
Acting Career: From Jai Bhanushali to Karan Kundra, TV's hit actors who became superflops in Bollywood
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर ने कितनी मस्त है जिंदगी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह कबूल है मे नजर आए। करण ने साल 2008 में फिल्म भ्रम से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद करण हेट स्टोरी 3 में जरीन खान और शरमन जोशी के साथ नजर आए थे। लेकिन लोगों को उनकी एक्टिंग कुछ रास नहीं आ पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed