फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: अर्जुन बिजलानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- हमारी मौनी को हमेशा खुश रखना

Sun, 30 Jan 2022 04:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Actor Arjun Bijlani shares a heartwarming post for newlyweds Mouni Roy and Sooraj Nambiar
mouni roy wedding - फोटो : insta

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने एक्ट्रेस वाली मौनी रॉय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी ने 27 जनवरी 2022 को गोवा के हिल्टन रिसॉर्ट में सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने पहले मलयालम और फिर बंगाली रीति रिवाज से शादी की। टीवी जगत के कई जाने माने सितारे मौनी रॉय की शादी में शामिल हुए। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक में सभी सितारें जमकर मस्ती करते नजर आए। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर मौनी की शादी तक की हर एक अपडेट भी सामने आ चुकी हैं। मौनी और सूरज नांबियार की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी मौनी रॉय के वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अब उन्होंने कपल को शादी की मुबारकबाद देते हुए दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी है।

Actor Arjun Bijlani shares a heartwarming post for newlyweds Mouni Roy and Sooraj Nambiar
mouni roy wedding - फोटो : insta

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मौनी की हल्दी मेहंदी से लेकर शादी तक के कई यादगार पल शामिल हैं। अर्जुन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "एक ड्रीम वेडिंग...नहीं, मेरा मतलब भौतिकवादी तरीके से नहीं है। एक सपना मेरी दोस्त मौनी रॉय ने इतने सालों से देखा और वो पूरा हुआ, बस इतना प्यार हंसी और खुशी के साथ। इस सपने को सच होते देखना हम सभी के लिए सबसे खुशी का पल था। कपल को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, अर्जुन ने कहा, “सूरज तुम एक रॉकस्टार हो और हमारी मौनी को हमेशा खुश रखना, जिसमें मुझे कोई शक नहीं है।

Actor Arjun Bijlani shares a heartwarming post for newlyweds Mouni Roy and Sooraj Nambiar
Mouni Roy Wedding - फोटो : Instagram

अर्जुन बिजलानी की पोस्ट पर मौनी रॉय ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,“मेरे अर्जुन के साथ दशकों की दोस्ती। यहां आने और इसे सबसे शानदार मजेदार जर्नी बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'' इसी के साथ फैंस भी अर्जुन की इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक दिल वाली इमोजी पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Arjun Bijlani shares a heartwarming post for newlyweds Mouni Roy and Sooraj Nambiar
Mouni Roy Wedding - फोटो : Instagram

शादी के हर फंक्शन में मौनी का लुक स्टनिंग था। जहां मौनी ने मेहंदी फंक्शन में गोल्डन कलर के ब्लाउज, पीले लहंगे और हैवी ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। तो वहीं उन्होंने हल्दी के फंक्शन में व्हाइट कलर के गाउन के साथ फूलों की ज्वेलरी पहनी थी। शादी में भी मौनी रॉय का लुक देखने लायक था। शादी में मौनी ने व्हाइट कलर रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी और इसी के साथ उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा वाले डिजाइन की खूबसूरत ज्वेलरी पहनी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed