सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15 Finale Today: तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा से लेकर राखी सावंत-रितेश तक, जानिए कौन किस गाने पर करेगा परफॉर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 30 Jan 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Tejasswi Prakash- Karan Kundra, Rakhi Sawant- Ritesh, Shamita Shetty - Rakesh bapat performed in grand finale of bigg boss 15
Bigg Boss 15 Grand Finale - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ो में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया था। जिसमें टॉप 6 में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई घर से बेघर हो जाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को शहनाज गिल का परफॉर्मेंस देखने काे मिलता है। वहीं अब रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, राखी सावंत-रितेश साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Tejasswi Prakash- Karan Kundra, Rakhi Sawant- Ritesh, Shamita Shetty - Rakesh bapat performed in grand finale of bigg boss 15
Bigg Boss 15 Grand Finale - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश - करण कुंद्रा
हाल ही में चैनल ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में ‘शेरशाह’ का हिट गाना ‘रातां लम्बियां’ बज रहा है। वीडियो में तेजस्वी ने लाल रंग की वनपीस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, वहीं करण लाल रंग के शर्ट के साथ ब्लैंक पैंट ने नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi Prakash- Karan Kundra, Rakhi Sawant- Ritesh, Shamita Shetty - Rakesh bapat performed in grand finale of bigg boss 15
Bigg Boss 15 Grand Finale - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत - रितेश
वहीं दूसरे प्रोमो में राखी सावंत और रितेश सिंह एक परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिल्म 'बरेली की बर्फी' के सुपरहिट गाने 'बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाए' पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Tejasswi Prakash- Karan Kundra, Rakhi Sawant- Ritesh, Shamita Shetty - Rakesh bapat performed in grand finale of bigg boss 15
Bigg Boss 15 Grand Finale - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी - राकेश बापट
एक दूसरे प्रोमो में शमिता शेट्टी फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'सामी' पर थिरकती नजर आ रही हैं। पहले तो शमिता शेट्टी का डांस देख उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट अपना माथा पीटने लगते हैं और फिर शमिता को जॉइन कर लेते हैं। इस परफॉर्मेंस में दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर नजर आ रही है।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash- Karan Kundra, Rakhi Sawant- Ritesh, Shamita Shetty - Rakesh bapat performed in grand finale of bigg boss 15
Bigg Boss 15 Grand Finale - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई
वहीं रश्मि देसाई रोमांटिक सॉन्ग 'टिप टिप बरसा' पानी पर डांस करते नजर आ रही हैं। अभिनेत्री अपनी परफॉर्मेंस से कहर बरपा रही हैं। काली साड़ी में रश्मि देसाई भीगते हुए बिग बॉस 15 के सेट पर अपने लटके-झटकों से आग लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed