{"_id":"61f652c6722e710dac3d8980","slug":"bigg-boss-15-grand-finale-shehnaaz-gill-jokes-with-salman-khan-about-vicky-kaushal-katrina-kaif-s-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: कटरीना कैफ की शादी को लेकर शहनाज गिल ने सलमान खान से किया मजाक, कहा: 'सर आप खुश रहो बस...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: कटरीना कैफ की शादी को लेकर शहनाज गिल ने सलमान खान से किया मजाक, कहा: 'सर आप खुश रहो बस...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले आज रात टेलिकास्ट होने वाला है और फैंस बेसब्री से इस सीजन के विजेता की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच चैनल ने ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें में शहनाज गिल शो के होस्ट सलमान खान के साथ मजाक करते हुए नजर आ रहीं हैं।
Trending Videos
2 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो की शुरुआत में शहनाज गिल कहती हैं, "मैं पंजाब की कटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल बन गई हूं, क्योंकि अब इंडिया की कटरीना कैफ पंजाब की कटरीना बन चुकी है।" यह सुनकर सलमान मुस्कुरा देते हैं और उनकी बात से सहमत हो जाते हैं। वह फिर कहती है, "सर आप खुश रहो बास" लेकिन तुरंत माफी मांगती है और कहती है "सॉरी मैं ज्यादा तो नहीं बोल रही।" बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में कटरीना कथित तौर पर सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज आगे कहती हैं, "लेकिन आप सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो।" इस सलमान मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, "जब हो जाऊंगा तब ज्यादा अच्छा लगेगा।" जिसके बाद शहनाज कहती, 'अच्छा कमिटेड हो!' जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
4 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलमान खान शहनाज गिल के साथ 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' ' पर डांस करते हुए भी नजर आते हैं। बता दें कि बिग बॉस 15 के टॉप 5 में करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बना ली है। इनमें से कौन इस सीजन का विजेता बनेगा? यह जानने के लिए आपको रात तक का इंतजार करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।