लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन की तरफ से लोगों की मांग पर रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। रामायण का क्रेज भी लोगों के बीच खूब देखा जा रहा है। रामायण के प्रसारण ने एक बार फिर से 90 के दशक की यादों को तरोंताजा कर दिया है। उस समय में रामायण को भक्तिभाव से देखा जाता था पर अब जब रामायण ने एक बार फिर से दस्तक दी है तो लोग अब इसे बड़े ध्यान से देख रहे हैं। हर किरदार पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में लोगों की नजर पड़ी रामायण के ऐसे एक्टर पर जो एक ही सीरियल में कई किरदार निभा चुका है।
रामायण: एक असलम खान और कई किरदार, कभी ऋषि, कभी असुर तो कभी दिखे दशरथ के मंत्री बनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अभिनेता का नाम है असलम खान। असलम ऐसे अभिनेता है जिन्होंने रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में एक नहीं बल्कि कई सारे किरदार निभाए हैं। असलम कभी रामायण में ऋषि मुनि के किरदार में नजर आते हैं, कभी गुप्तचर, कभी राक्षस तो कभी वानर सेना में। ये तो केवल कुछ गिने-चुने किरदार हैं। इनके अलावा भी सिपाही से लेकर गांव वाले तक का हर किरदार असलम रामायण में निभा चुके हैं। इस बार प्रसारित हो रही रामायण में लोगों की नजर असलम पर पड़ी और लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया।
दरअसल रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद असलम के बेटे जैगम ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। असलम के बेटे ने शो से जुड़ी कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मुझे काफी गर्व है कि दूरदर्शन पर रामायण का फिर से टेलीकास्ट हो रहा है। मेरे पिता सर असलम खान ने इस शो में कई बड़े सपोर्टिंग रोल्स निभाए। रामायण की टीम को बेहद शुक्रिया।' जैगम के इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स ने असलम को खोजना शुरू कर दिया और पाया कि उन्होंने रामायण में कई सारे किरदार निभाए हैं।
A very proud moment for me right now and thanks for airing the #RamayanOnDDNational as my father Sir Aslam Khan has been a part of a major supporting role.
A very thanks to all the #Ramayan team @SagarRamN @TheArunGovil @DipikaChikhalia @LahriSunil @imArvindTrivedi @DDNational pic.twitter.com/MJYrZO5bBG
असलम खान ने यूं तो रामायण में कई सारे किरदार निभाए थे। रामायण के दोबारा प्रसारण पर लोगों ना सिर्फ उन्हें नोटिस किया बल्कि उनके अभिनय की काफी सराहना भी की। देखा जाए तो कहीं ना कहीं रामायण का दोबारा प्रसारण असलम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। असलम खुद भी इससे बेहद खुश हैं। हालांकि असलम ने साल 2002 में टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ दिया था।
गौरतलब है कि असलम केवल रामायण ही नहीं बल्कि 'विक्रम बेताल', 'कृष्णा', 'अलिफ लैला' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। वो आखिरी बार 'ये हवाएं' सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में वो विलेन बने थे। उनके किरदार को सीरियल में काफी पसंद किया गया था। रामानंद सागर भी असलम खान की एक्टिंग के कायल थे।