फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के साथ विवियन के अफेयर की थी खबर, अब मां बोली- 'मेरी बेटी तो उसे राखी बांधना चाहती थी'

Wed, 26 Jun 2019 01:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
actress garima jain mother revealed about vivian dsena relation with her daughter
vivian dsena - फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर एक्टर विवियन डीसेना अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। विवियन ने पत्नी वाहबिज दोराबजी से साल 2016 में तलाक ले लिया था । दोनों की शादी 3 साल ही चली थी । इन दिनों विवियन सीरियल 'शक्ति एक एहसास की' में नजर आ रहे हैं । खबर आई थी कि इस सीरियल की एक्ट्रेस गरिमा जैन को विवियन डेट कर रहे हैं। ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया । दोनों का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हो गया । 
actress garima jain mother revealed about vivian dsena relation with her daughter
garima jain - फोटो : social media
विवियन से ब्रेकअप के बाद गरिमा ने ये सीरियल भी छोड़ दिया । गरिमा का कहना था कि विवियन के आस-पास रहने से वो सहज नहीं रहती हैं । इसके अलावा गरिमा अक्सर विवियन के बारे में कोई ना कोई बयान देती रहती हैं । हाल ही में गरिमा ने विवियन को अपना अच्छा दोस्त बताया था। अब गरिमा की मां ने इन दोनों के रिश्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं ।
 
actress garima jain mother revealed about vivian dsena relation with her daughter
vivian dsena - फोटो : social media
टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में गरिमा की मां ने कहा कि मेरी बेटी और विवियन का कोई रिश्ता नहीं है । गरिमा तो विवियन को भाई बनाना चाहती थी । गरिमा ने विवियन के लिए राखी भी खरीदी थी । गरिमा की मां ने कहा, 'रोजाना आने वाली अफवाहों से मेरी बेटी परेशान है, जो कि बहुत गलत है। विवियन गरिमा का एक अच्छा दोस्त रहा है बल्कि एक बार तो गरिमा ने मुझसे कहा था कि, 'विवियन मुझको बहुत पसंद है तो क्या मैं उसको अपना भाई बना लूं। इस बार में उसको राखी बांधने का मन बना रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
actress garima jain mother revealed about vivian dsena relation with her daughter
vivian dsena - फोटो : social media
गरिमा की मां ने आगे कहा, 'विवियन ने गरिमा से राखी बंधवाने से मना कर दिया और कहा कि वह गरिमा का केवल दोस्त बन कर रहना चाहते हैं ।' इसके अलावा विवियन से मिले तोहफों के बारे में भी गरिमा की मां ने जुबान खोली। खबर थी कि विवियन ने गरिमा को एक कार और एक आई फोन गिफ्ट किया है । यहां तक कि विवियन ही गरिमा के लंच का खर्चा उठाते थे । 
विज्ञापन
actress garima jain mother revealed about vivian dsena relation with her daughter
garima jain - फोटो : social media
इस बारे में गरिमा की मां ने बताया, 'जो भी तोहफे गरिमा को मिले हैं वो उसके परिवार और भाई ने दिए हैं । विवियन का इन सबसे कोई लेनादेना नहीं है। मेरी बेटी का विवियन से कोई ताल्लुक नहीं है। उसने सीरियल शक्ति भी माइग्रेन की परेशानी की वजह से छोड़ा था।' गरिमा की मां के इस बयान से साफ है कि वो अपनी बेटी का नाम विवियन के साथ जुड़ने से जरा भी खुश नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed