फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही शो में 60 अलग-अलग किरदार कर 'इंद्रवदन' ने खूब हंसाया, जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक तथ्य

Tue, 25 Jun 2019 11:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 25 Jun 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
satish shah birthday special here some unknown facts
satish shah - फोटो : social media

अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर सतीश रविलाल शाह आज 68 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से की थी। सतीश शाह ने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों और सीरियल में काम किया।  आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

satish shah birthday special here some unknown facts
satish shah - फोटो : social media

सतीश शाह को 1980 में प्रसारित हुए सीरियल ये जो है जिंदगी है से खूब पॉपुलरिटी मिली। इसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। सीरियल की खास बात यह थी कि इसमें उन्होंने एक साल के भीतर ही करीब 60 से ज्यादा किरदार निभाए थे। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारो में सतीश शाह द्वारा निभाया गया म्यूनिसिपल कमिश्नर डीमेलो का किरदार आज भी याद किया जाता है।

satish shah birthday special here some unknown facts
satish shah - फोटो : social media

साराभाई वर्सेस साराभाई में इंद्रवदन बने सतीश शाह को भला कौन भूल सकता है। दर्शक तो उन्हें असल जिंदगी में भी इंद्रवदन के नाम से बुलाने लगे थे। सीरियल और फिल्मों के अलावा सतीश शाह रियलिटी शो कॉमेडी सर्कस में जज की भूमिका में भी दिख चुके हैं। सतीश शाह ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें टीवी से ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
satish shah birthday special here some unknown facts
satish shah - फोटो : social media

सतीश शाह ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें  अनोखा रिश्ता, मालामाल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन, आग और शोला, धर्मसंकट, घर की इज्जत, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मैं हूं ना प्रमुख है।

विज्ञापन
satish shah birthday special here some unknown facts
satish shah - फोटो : social media

सतीश शाह और उनकी पत्नी मधु शाह की शादी का किस्सा भी काफी रोचक है। दोनों पहली बार सिप्टा फिल्म फेस्टिवल में मिले थे। सतीश शाह ने उसी वक्त मधु को प्रपोज कर दिया जिसे सुनकर मधु ने मना कर दिया। इस तरह मना करने पर सतीश शाह का दिल टूटा जरूर था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed