{"_id":"5d10b2748ebc3e0c21388147","slug":"hina-khan-shares-a-pic-and-says-she-is-unwell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार काम करने के बाद हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही परेशान हुए फैंस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लगातार काम करने के बाद हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ऐसी तस्वीर, देखते ही परेशान हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य भूमिका अदा करने वाली हिना खान की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। हिना का नाम उन सेलेब्स में आता है जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हिना इस बात का बखूबी ध्यान भी रखती हैं। हाल ही में हिना ने इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे देखते ही फैंस परेशान हो गए।
2 of 5
Hina Khan
- फोटो : instagram
हिना खान का वर्क शेड्यूल पिछले कई दिनों से बिजी चल रहा है। इस वजह से वह बीमार हो गईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हिना बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। हिना खान ने फोटो के कैप्शन में 'अनवैल' लिखा है। हिना खान की तबीयत को क्या हुआ है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' (Lines) के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। बीते दिनों हिना अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस घूमने गई थीं। जहां से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की। लगभग 8 साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो बहू का किरदार निभाते-निभाते थक गईं थीं। इसके बाद हिना बिग बॉस 11 में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना ने इस बार रेड कारपेट पर अपने जलवे दिखाए। सिल्वर मैटेलिक गाउन में तो उन्होंने महफिल लूट ली थी। कान फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त जलवे बिखेरने के बाद हिना खान बॉयफ्रेंड संग स्विट्जरलैंड में वक्त बिताती नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।