टीवी सीरियल दीया और बाती हम की एक्ट्रेस पूजा शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंज उठी हैं। पूजा शर्मा ने हाल ही में दूसरी बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उनके पति पुष्कर पंडित ने सोशल मीडिया पर दी है।
दोबारा मां बनीं 'दीया और बाती हम' की एक्ट्रेस, 3 साल पहले इस बड़े डायरेक्टर के साथ लिए थे फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में पूजा की बड़ी बेटी वियाना भी दिख रही हैं। जो अपनी बहन को देखकर बेहद खुश नजर आ रही हैं। पुष्कर पंडित ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी दो प्यारी एंजेल्स, इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं मांग सकता था। वियाना अपनी छोटी बहन का स्वागत कर रही हैं।'
A post shared by pushkar pandiit (@ppandiit) on
पूजा शर्मा ने पिछले साल 22 फरवरी 2016 में शो तू मेरा हीरो के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की थी। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। तू मेरा हीरो के सेट पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी।
पूजा के करियर की बात करें तो उन्हें टीवी शो रुक जाना नहीं से पॉपुलरिटी मिली थी। आखिरी बार वो शो दीया और बाती हम में पूर्वा के किरदार में नजर आईं। उनका किरदार निगेटिव था। इसका अलावा उन्होंने शो सांची में भी दमदार किरदार निभाया था।