{"_id":"5e7458678ebc3e6fe9098d1d","slug":"actress-helly-shah-shoot-with-wear-10-kg-lehanga-says-victory-over-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेली शाह ने 10 किलो का लहंगा पहन की समुद्र में शूटिंग, बाहर निकलकर बोलीं- डर के आगे जीत है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हेली शाह ने 10 किलो का लहंगा पहन की समुद्र में शूटिंग, बाहर निकलकर बोलीं- डर के आगे जीत है
ये रिश्ते हैं प्यार के और लाल इश्क जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय का रंग जमा चुकीं मशहूर अभिनेत्री हेली शाह जल्द ही मशहूर धारावाहिक 'इश्क में मरजावां' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो के लिए गोवा के बीच पर एक प्रोमो शूट किया, इस शूट का किस्सा बताते हुए हेली शाह ने कहा कि अब जाकर मुझे भी समझ में आया कि डर के आगे जीत कैसे मिलती है।
2 of 4
helly shah
हेली बताती हैं, “शूटिंग के दौरान मुझे समुद्र में घुसना था। उन्हें पानी से डर लगता है फिर भी वह अपने डर को किनारे कर कमर तक पानी में जा घुसीं। उस समय उन्होंने एक लहंगा पहन रखा था जिसका वजन 10 किलो से भी ज्यादा था। इस समय उनकी लड़ाई लहंगा संभालने और समुद्र के ठंडे पानी में उतरने की थी।”
3 of 4
हैली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर किसी को डर लगता है तो लोग उसका हौसला बढ़ाने के लिए कहते हैं कि डर के आगे जीत है। लेकिन हेली ने इसे हकीकत में अपनाया। वह कहती हैं, 'मैंने हमेशा अपने इस पानी के डर से उभरने की कोशिश की लेकिन ऐसा कभी कर नहीं पाई। मेरे किरदार को इस चीज की आवश्यकता थी इसलिए मैंने बहुत साहस इकट्ठा करके और अपने दिमाग में डर को किनारे करके अपना काम किया। मेरे लिए मेरे पहनावे ने इस चीज को और ज्यादा मुश्किल बना दिया था। समुद्र का पानी बहुत ठंडा था और उस पानी में मुझे इतना भारी लहंगा पहनकर लंबे समय तक रहना था। कुछ समय के बाद उस लहंगे ने काफी पानी सोख लिया था और वह अपने वजन से 10 गुना भारी हो गया था। लेकिन मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी था। मैंने अपने दिमाग को व्यवस्थित करने के लिए थोड़ा समय लिया, और अपने डर पर जीत प्राप्त की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Helly Shah
- फोटो : Social Media
'इश्क में मरजावां' में के दूसरे सीजन का नाम 'एक बार फिर इश्क में मरजावां' रखा गया है। ये एक रोमांटिक थ्रिलर शो होगा। इस शो में रिद्धिमा की कहानी दिखाई जाएगी, जो कबीर से प्यार करती है। दोनों के बीच का प्यार तब खत्म हो जाता है, जब कबीर रिद्धिमा को एक ऐसा बलिदान देने के लिए बोलता है जिससे उसकी जिंदगी बदल सकती है। शो में रिद्धिमा का किरदार हेली शाह और कबीर का किरदार विशाल वशिष्ठ निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।