{"_id":"5e7448fe8ebc3e77b463b016","slug":"jasleen-matharu-father-kesar-matharu-gets-extortion-call-asked-25-lakh-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरे में है 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट का परिवार, धमकाते हुए कॉलर ने मांगे 25 लाख रुपये","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरे में है 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट का परिवार, धमकाते हुए कॉलर ने मांगे 25 लाख रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jasleen Matharu and Kesar Matharu
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू के पिता को धमकी भरे फोन कॉल्स लगातार आ रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में भी कराई थी। अब इस पूरे मामले में नई जानकारी सामने आई है। जसलीन के पिता ने कहा है कि कॉलर उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा है। इसे देने के लिए उसने 20 मार्च तक का समय दिया है।
2 of 5
Jasleen Matharu and Kesar Matharu
- फोटो : twitter
जसलीन के पिता केसर मथारू ने इस बात का खुलासा किया स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। केसर मथारू ने कहा- 'कॉलर लगातार ये कह रहा था कि उनके परिवार के नाम की सुपारी निकाली है। जब केसर से जसलीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो घर पर ही हैं और ठीक हैं।'
3 of 5
Kesar Matharu
- फोटो : twitter
पुलिस में शिकायत के बाद केसर मथारू को धमकी भरे फोन नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले से उनका परिवार तनाव में है। इससे पहले अपने बयान में जसलीन के पिता ने कहा था- 'मुझे धमकी भरे फोन आए हैं, जसलीन को नहीं। पुलिस उसके बाद मेरी बिल्डिंग की सुरक्षा जांच करने भी आई थी। वो आदमी मुझे और मेरे परिवार को मार देने की धमकी दे रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jasleen
- फोटो : social media
इस मामले की मुंबई ओशीवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी दयानंद बंगर ने भी पु्ष्टि की थी। दयानंद बंगर ने कहा था- 'मथारू ने ये शिकायत की है। हम लोगों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कोई और जानकारी फिलहाल नहीं दे सकते।' इस पूरे मामले पर जसलीन मथारू की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू
- फोटो : Social Media
आपको बता दें, जसलीन का शो 'मुझसे शादी करोगे' शो में आखिरी बार नजर आई थीं। इस शो से वो एलिमिनेट हो चुकी हैं। कोरोना वायरस की वजह से बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घर वापस भेज दिया गया है। साथ ही ये शो भी बंद हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।