फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: पहली बार कैंसर का पता चलने पर क्या था हिना खान का रिएक्शन? जवाब सुन इमोशनल हुईं मलाइका अरोड़ा

Wed, 08 Jan 2025 06:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 08 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

हाल ही में डांस रियालिटी टीवी शो चैंपियंस का टशन में एक्ट्रेस हिना खान बतौर गेस्ट नजर आईं। इस मंच पर उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार अपनी कैंसर की बीमारी का पता चला तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया? 
 

विज्ञापन
Actress Hina Khan Share Her Cancer Story On Dance Show Malaika Arora Get Emotional
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

एक्ट्रेस हिना खान टीवी, फिल्म में मजबूत किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। वह असल जिंदगी में भी एक फाइटर हैं। इन दिनों वह कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रही हैं, उनका इलाज चल रहा है। इलाज कराते हुए भी वह एक्टिंग की फील्ड में एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें डांस रियालिटी टीवी शो चैंपियंस का टशन में देखा गया। इस शो के जज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। इसी शो में हिना भी बतौर गेस्ट पहुंची हैं। इसी मंच पर उन्होंने अपनी ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का जिक्र किया, इससे जुड़ी बातें साझा कीं।

Actress Hina Khan Share Her Cancer Story On Dance Show Malaika Arora Get Emotional
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बीमारी की खबर पर क्या रहा रिएक्शन 
डांस शो में गीता कपूर ने हिना खान से पूछा कि आपकी कैंसर की जर्नी के बारे में हम जानते हैं, यह बहुत ही इंस्पिरेशनल है। आपने खुद को कैसे पॉजिटिव रखा? इस पर हिना खान ने बताया- ‘जब कैंसर होने का पता चला तो मैं घर में ही थी, मुझे याद आया कि मेरा भाई आज कुछ मीठा घर में लेकर आया था। मैंने सोचा कि घर मीठा आया तो कुछ अच्छा ही होगा, इसलिए मैंने अपनी बीमारी को पॉजिटिव तरीके से लिया।’ यह सुनकर गीता कपूर, मलाइका और रेमो डिसूजा ने हिना खान की तारीफ की, शो के डांसर्स ने भी खूब तालियां बजाई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 

 

Actress Hina Khan Share Her Cancer Story On Dance Show Malaika Arora Get Emotional
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका ने लगाई इंस्टाग्राम पर स्टोरी 
हिना खान की इस पॉजिटिव एटीट्यूट, इंस्पिरेशनल स्टोरी को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया। शो में भी वह हिना की स्टोरी सुनकर काफी इमोशनल हुईं। हिना के वीडियो के साथ मलाइका ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘यू गो गर्ल-शेरनी।’ इस तरह से मलाइका ने हिना खान की फाइटर स्पिरिट को सलाम किया।

ये खबर भी पढ़ें:Hina Khan: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा- ‘साल 2025 की पहली शूटिंग’ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hina Khan Share Her Cancer Story On Dance Show Malaika Arora Get Emotional
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

सीरीज गृहलक्ष्मी में नजर आएंगी हिना 
जल्द ही हिना खान की नई वेब सीरीज ‘गृहलक्ष्मी’ का प्रीमियर एपिक ऑन पर होगा। इसमें वह एक्शन अंदाज में नजर आ रही हैं। सीरीज के हालिया रिलीज प्रोमो में उनका किरदार भी दमदार नजर आ रहा है। इस सीरीज में चंकी पांडे भी नजर आने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर

 

विज्ञापन
Actress Hina Khan Share Her Cancer Story On Dance Show Malaika Arora Get Emotional
कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं 
अपने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहीं और कैंसर को लेकर लोगों को अवेयर करती रहीं। कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान वह हमेशा पॉजिटिव दिखीं। वह अपनी लाइफ से जुड़ा अपडेट अपने फैंस को लगातार देती रहीं। इस दौरान हिना वैकेशन पर भी गईं, जिसकी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed