{"_id":"677dee4b91c60335c80a69ac","slug":"chahat-pandey-rumored-boyfriend-zaan-khan-manish-shah-challenge-to-bigg-boss-find-him-i-will-give-you-21-lakhs-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: इनके साथ जुड़ रहा चाहत पांडे नाम, मां ने किया मेकर्स को चैलेंज, बोलीं- '....तो 21 लाख दूंगी'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: इनके साथ जुड़ रहा चाहत पांडे नाम, मां ने किया मेकर्स को चैलेंज, बोलीं- '....तो 21 लाख दूंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:49 AM IST
सार
चाहत पांडे की मां ने बिग बॉस के मेकर्स को चैलेंज कर दिया है, कि वे चाहत के किसी बॉयफ्रेंड को सामने लाकर दिखाएं, वे उन्हें 21 लाख रुपये देंगी। इसके बाद चाहत की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
चाहत पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस 18 में चाहत पांडे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस में उनके ब्वॉयफ्रैंड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शो में हाल ही में चाहत पांडे की मां पहुंची। उन्होंने अविनाश पर कई इल्जाम भी लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सिंगल है, वे जिससे कहेंगी, उनकी बेटी उससे ही शादी कर लेगी। इसके जवाब में अविनाश पांडे ने कहा कि चाहत का पहले से ही बॉयफ्रेंड है।
चाहत की मां ने किया ये दावा
सोमवार को ये मुद्दा फिर उठा जहां चाहत एक केक के साथ बैठी थीं, जिसे उनके बॉयफ्रैंड ने भिजवाया था। इसको लेकर चाहत की मां ने कहा कि वे उस शख्स को 21 लाख रुपये देंगी जो ये साबित कर देगा कि चाहत का कोई बॉयफ्रेंड भी है।
चाहत का था कोई सीक्रेट बॉयफ्रैंड
हाल ही में आए एक वीडियो में चाहत अब अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कशिश कपूर से बात कर रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी घर वाले की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा हो रही है। चाहत पांडे से पहले भी मुनव्वर फारूकी की लव लाइफ को लेकर बातें होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अविनाश मिश्रा- चाहत पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
कशिश कपूर ने कही ये बात
कशिश कपूर ने हाल ही में घर से बाहर आने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि चाहत का कोई सीक्रेट बॉयफ्रेंड है, इस बारे में मुझे नहीं पता। ये इस शो से पहले कि बात है, इसका घरवालों से कोई लेना देना नहीं है। ये बिल्कुल सही नहीं है, मुझे नहीं लगा था ऐसा कुछ बिग बॉस के शो में होगा। अविनाश ने भी शो में कहा कि सबको पता है कि सेट पर केक किसने भिजवाया था।
इस दिन होगा शो का फिनाले
बिग बॉस के शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होना है, इससे पहले सभी घरवालों के रिश्तेदारों को शो में बुलाया गया था। बात करें चाहत पांडे की तो उनका नाम मनीष शाह और जान खान के साथ जुड़ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।