फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: अस्पताल में भर्ती हुए 'तारक मेहता...' के 'सोढ़ी', वीडियो साझा कर बोले- हालत बहुत ज्यादा खराब है

Tue, 07 Jan 2025 05:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Jan 2025 05:23 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी 'की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह ने अस्पताल के बिस्तर से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh aka Sodhi Hospitalised shared health update
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @sodhi_gcs

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने हाल ही में अस्पताल के बिस्तर से एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। वीडियो साझा करते हुए गुरुचरण ने बताया कि उनकी हालत ज्यादा खराब है। हालांकि, उन्होंने बताया नहीं कि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh aka Sodhi Hospitalised shared health update
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने साझा किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, वह अपने फैंस के साथ जुड़े और उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। हालांकि, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया, लेकिन वीडियो में कहा कि हाल ही में उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कहा, ''हालात बहुत ज्यादा खराब हो गई है।''
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh aka Sodhi Hospitalised shared health update
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो साझा कर लिखी यह बात
अभिनेता ने इस वीडियो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "गुरु पर्व के अवसर पर गुरु साहिब जी ने मुझे एक नया जीवन दिया। गुरु साहिब जी का धन्यवाद। मैं आप सभी के प्रति भी हृदय से आभार और सम्मान व्यक्त करता हूं, गुरु साहिब जी की कृपा से ही मैं आज जीवित हूं और आपके सामने खड़ा हूं। आप सभी का धन्यवाद। रब रक्खा और वाहेगुरु अपनी कृपा बरसाते रहें।"

Pawan Singh Song: पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'आरा के ओठलाली' उड़ा रहा गर्दा, दो दिन में बटोर लिए इतने लाख व्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh aka Sodhi Hospitalised shared health update
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेता के वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे सर, मैं अभी आपका ही शो देख रहा हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप जल्द ही पहले की तरह नॉर्मल हो जाएं। आप एक बेहतरीन कलाकार हैं सर।'

Shilpa Shetty-Raj Kundra: शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने साइन की एक साथ तीन फिल्में? इस खास दिन पर होगी घोषणा

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh aka Sodhi Hospitalised shared health update
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से सुर्खियों में आए थे अभिनेता
बता दें कि अभिनेता गुरुचरण सिंह को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लोकप्रियता हासिल हुई थी। अप्रैल 2024 में अभिनेता लापता होने के बाद सुर्खियों में आए थे। अपने लापता होने के 25 दिन बाद वापस आए गुरुचरण ने कहा कि वे अकेले 'आध्यात्मिक यात्रा' पर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed