फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: किसी का दबंग अंदाज, किसी के ताने हुए मशहूर, चर्चा में रहे बिग बॉस प्रतियोगियों के रिश्तेदार

Tue, 07 Jan 2025 11:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ खूब चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में एक एपिसोड ऐसा भी आया, जब प्रतियोगियों के रिश्तेदार, उनसे मिलने आए। इस एपिसोड में दो प्रतियोगियों के करीबी रिश्तेदार खूब चर्चा में बने रहे। पहले भी बिग बॉस के कुछ सीजन में कई प्रतियोगियों के रिश्तेदार अपनी बातों के कारण सोशल मीडिया में खूब मशहूर हुए।

विज्ञापन
Bigg Boss Contestants Famous Family Drama Chahat Pandey Vivian Dsena Ankita Lokhande Bakhtiyaar Irani
बिग बॉस में शामिल होने वाले प्रतियोगी और उनके रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर सीजन में अलग-अलग तरह के प्रतियोगी आते हैं। ये प्रतियोगी दर्शकों के फेवरेट भी बनते हैं। वहीं एक एपिसोड हर सीजन में ऐसा होता है, जब प्रतियोगियों के रिश्तेदार उनसे मिलने आते हैं। ये एपिसोड दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। दरअसल, कभी-कभी कुछ प्रतियोगियों के रिश्तेदार ऐसे होते हैं, जो अलग ही अंदाज, मिजाज वाले होते हैं। ऐसे ही कुछ बिग बॉस प्रतियोगियों के रिश्तेदारों के बारे में जानिए, जिनके आने से घर में हंगामा हुआ और सोशल मीडिया में भी खूब चर्चा हुई। 

 

Bigg Boss Contestants Famous Family Drama Chahat Pandey Vivian Dsena Ankita Lokhande Bakhtiyaar Irani
पत्नी के साथ विवियन डिसेना - फोटो : इंस्टाग्राम-@viviandsena, सोशल मीडिया

विवियन डिसेना की पत्नी ने डांटा
बिग बॉस 18 में इस बार टीवी एक्टर विवियन डिसेना भी बतौर प्रतियोगी आए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी उनसे मिलने आईं। विवियन की पत्नी उनसे नाराज दिखीं, पत्नी का कहना है कि वो अच्छा गेम नहीं खेल रहे हैं। विवियन को उन्होंने आइना दिखाया कि वह क्यों खेल में कमजोर पड़ रहे हैं। जिस तरह से विवियन की पत्नी ये बातें कर रही थीं, वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि विवियन को इस तरह से गेम खेलने के लिए फोर्स करना ठीक नहीं।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घरवालों को रोस्ट करने पहुंचे मुनव्वर फारूकी, भारती सिंह ने भी ली अविनाश की चुटकी 

Bigg Boss Contestants Famous Family Drama Chahat Pandey Vivian Dsena Ankita Lokhande Bakhtiyaar Irani
चाहत पांडे और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम

चाहत पांडे की मां का दबंग अंदाज 
बिग बॉस 18 की ही एक प्रतियोगी चाहत पांडे की मां भी कुछ दिन पहले बिग बॉस हाउस में आईं। वह ग्रामीण परिवेश से आने वाली महिला हैं, लेकिन उनका अंदाज काफी दबंग किस्म का दिखा। एक प्रतियोगी अविनाश को वह कहकर आईं कि चाहत के बारे में गलत बात ना करें, वरना बाहर अदालत उनका इंतजार कर रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर चाहत की मम्मी की वीडियो खूब वायरल हैं।  
Bigg Boss 18: सलमान खान ने शालिनी पासी से पूछा करण वीर मेहरा के खर्राटों को लेकर सवाल, बोलीं- 'वे मेरे बेटे..' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Contestants Famous Family Drama Chahat Pandey Vivian Dsena Ankita Lokhande Bakhtiyaar Irani
अंकिता लोखंडे अपनी सास के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखड़े की सास के ताने हुए मशहूर 
बिग बॉस 17 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े की सास आई थीं। वह पूरे एपिसोड में अपने बेटे विक्की को सपोर्ट करती दिखीं, जबकि अंकिता को उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। इस शो में अंकिता ने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया था। अंकिता की सास का व्यवहार कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा, उन पर खूब मीम्स भी बने।

 

विज्ञापन
Bigg Boss Contestants Famous Family Drama Chahat Pandey Vivian Dsena Ankita Lokhande Bakhtiyaar Irani
बख्तियार ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

बख्तियार ईरानी ने किया बहन को सपोर्ट 
बिग बॉस 6 में टीवी एक्ट्रेस डलनाज ने हिस्सा लिया था, इसमें किसी ने उन्हें मोटा कह दिया था। ऐसे में जब उनके भाई बख्तियार ईरानी, डलनाज से मिलने आए तो उन्होंने उस इंसान को खूब सुनाया, जिसने डलनाज को मोटा कहा। इस तरह से बख्तियार ने अपनी बहन को सपोर्ट किया। यह बात भी दर्शकों को पसंद आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed