मौनी रॉय ने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। उन्होंने भले ही टीवी से अपने करियर की शुरुआत की हो, लेकिन आज वो बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। मौनी रॉय अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया तस्वीरों को लेकर भी खासा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें साझा की।
Social Media: बीच पर दिखा मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज, लोगों ने कहा हॉट नागिन
फ्लॉन्ट किया अपना खूबसूरत फिगर
मौनी इन तस्वीरों में एक चेयर पर बैठी हैं और उन्होंने सिर पर हैट लगा रखी है। इसी के साथ मौनी रॉय के पास एक किताब भी पड़ी है। इस खूबसूरत तस्वीर में मौनी अपना फिगर फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के अलावा मौनी रॉय ने येलो रंग कि बिकिनी में भी समुद्र के बीचों बीच की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर साझा की है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
लोगों ने कहा हॉट नागिन
मौनी रॉय की इन तस्वीरों पर अब तक तीन लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। तो वही दूसरी तरफ लगातार लोग उनकी तस्वीरों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘हॉट नागिन। तो वहीं अन्य यूजर ने मौनी रॉय की तस्वीर पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए।
जनवरी में बंधेंगी शादी के बंधन में
मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मौनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब अपनी शादी को लेकर भी वो खूब चर्चा में हैं। फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है।
बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी शुरुआत
मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं।