{"_id":"674f2056b9c76601e6011380","slug":"actress-niti-taylor-breaks-silence-on-divorce-rumours-with-husband-parikshit-bawa-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Niti Taylor: डिवोर्स की अफवाहाें के बीच नीति बोली- 'मेरी चुप्पी मेरा जवाब है', सरनेम हटाने की वजह बताई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Actress Niti Taylor: डिवोर्स की अफवाहाें के बीच नीति बोली- 'मेरी चुप्पी मेरा जवाब है', सरनेम हटाने की वजह बताई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:26 PM IST
सार
इन दिनों मनोरंजन जगत की कई हस्तियों के तलाक की खबर आ रही हैं। हाल ही में एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक की घोषणा की। अब एक युवा टीवी अभिनेत्री नीति टेलर के तलाक की अफवाह भी उड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री नीति टेलर-शादी के समय की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ समय से टीवी अभिनेत्री नीति टेलर अपने निजी जीवन के कारण चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि उनका अपने पति परीक्षित बावा से अलगाव हो गया है। नीति ने भी इन अफवाहों का अब तक खंडन नहीं किया था। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों पर बात की है।
2 of 5
नीति टेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
चुप रहने की वजह बताई
हाल ही में नीति ने अपने तलाक से जुड़ी अफवाहों पर खुलकर बात की। वह कहती हैं, ‘अगर हम चुप हैं या कोई सफाई नहीं दे रहे हैं तो यही हमारा जवाब है। मेरी चुप्पी ही मेरा जवाब है। जब ऐसा कुछ है ही नहीं, सबकुछ ठीक है तो कोई सफाई देने की जरूरत ही नहीं है। कुछ महीनों पहले भी उन्होंने इस बातों को बिल्कुल झूठा बताया था।
3 of 5
नीति टेलर-पति परीक्षित संग
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
शादी को हुए हैं कुछ ही साल
नीति की शादी साल 2020 में परीक्षित बावा से हुई थी, वह एक्टिंग वर्ल्ड से नहीं आते हैं। नीति के पति एक आर्मी ऑफिसर हैं। यह तलाक की अफवाह नीति के कारण ही सामने आई। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज से परीक्षित का सरनेम अपने नाम से अलग कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीति टेलर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@nititaylor
सरनेम हटाने का कारण बताया
नीति ने पति का सरनेम क्यों अपने नाम से हटाया है? इस बारे में भी वह बताती हैं। नीति कहती हैं, ‘ऐसा ज्याेतिष कारणों से मैंने किया है।’ वह यह भी बताती हैं कि आज भी उनके सोशल मीडिया पेज पर पति के साथ उनकी सारी फोटो मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं-2' में नीति
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल से हुई चर्चित
नीति टेलर ने बहुत कम उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन नीति को पहचान सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के जरिए मिली। इस सीरियल के अलावा वह ‘ये हैं यारियां’ सीरियल में भी नजर आई थीं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।