{"_id":"6833246780d3e884800f0d5d","slug":"actress-rupali-ganguly-serial-anupama-new-update-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Serial Anupamaa: क्या तीसरी बार होगी अनुपमा की शादी? सीरियल में आया नया मोड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Serial Anupamaa: क्या तीसरी बार होगी अनुपमा की शादी? सीरियल में आया नया मोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 25 May 2025 07:40 PM IST
सार
रुपाली गांगुली सीरियल ‘अनुपमा’ में कई सालों से लीड रोल निभा रही हैं। यह सीरियल महिला दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। जल्द ही इस सीरियल में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। अनुपमा की सीरियल में तीसरी बार शादी हो सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सीरियल ‘अनुपमा’ की ऐसी महिला की कहानी है जो अपने परिवार के लिए जिंदगी जीती है, साथ ही धीरे-धीरे अपने सपनों को भी पूरा करती है। अनुपमा में लीड रोल रुपाली गांगुली निभाती है। यह सीरियल चर्चा में भी रहता है। जल्द ही इस सीरियल में एक नया ट्विस्ट भी आ सकता है। अनुपमा की तीसरी बार सीरियल में शादी हो सकती है।
2 of 5
मनीष गोयल और रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ दिनों पहले हुई नए किरदार की एंट्री
कुछ दिन पहले सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गाेयल ने राघव के किरदार में एंट्री ली। यह किरदार अनुपमा का साथ देता दिखाई देता है। राघव और अनुपमा के बीच एक अनकहा सा रिश्ता बन चुका है। इस जोड़ी को दर्शक भी पसंद कर रहे हैं।
राघव ने कबूल की अनुपमा के लिए फीलिंग्स
सीरियल ‘अनुपमा’ के प्रीकैप में देखने को मिला कि राघव गुस्से में कबूल करता है कि उसके मन में अनुपमा के लिए फीलिंग्स हैं। वह कहता है कि अगर कोई अनुपमा को दुख पहुंचाता है तो वह गुस्सा हो जाता है। यह बातचीत सीरियल के एक दूसरे किरदार वसुंधरा तक पहुंचती है। ऐसे में वसुंधरा ने तय किया है कि राघव और अनुपमा की शादी होगी। क्या अनुपमा इस रिश्ते के लिए तैयार होगी? यह तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। वैसे इस शो में लीप भी आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly/@gauravkhannaofficial
सीरियल में पहले भी हुईं अनुपमा की शादी
अगर सीरियल ‘अनुपमा’ में राघव और अनुपमा की शादी होगी तो यह लीड कैरेक्टर की तीसरी शादी मानी जाएगी। सीरियल की शुरुआत में अनुपमा की शादी वनराज (सुधांशु पांडे) हुई, वह अपनी पत्नी को धोखा देता है। अनुपमा वनराज से अलग हो जाती है। आगे चलकर अनुपमा की जिंदगी में अनुज (गौरव खन्ना) की एंट्री होती है, दोनों शादी करते हैं। अनुज के किरदार की सीरियल में मौत दिखा दी जाती है। अब राघव, अनुपमा की जिंदगी में आया है।
विज्ञापन
5 of 5
सीरियल 'अनुपमा', 'उड़ने की आशा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना ली जगह
सीरियल ‘अनुपमा’ की बात करें तो यह अपनी कहानी के कारण महिला दर्शकों के बीच मशहूर है। साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी अकसर टॉप पर बना रहता है। हालिया टीआरपी लिस्ट में भी इस सीरियल ने ‘उड़ने की आशा’ सीरियल को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।