Ankita Lokhande Jain: मां-भाई-पति संग वेकेशन मना रही हैं अंकिता, यूजर्स बोले- विक्की की मम्मी कहां है?
Maldives Vacation Family: अंकिता लोखंडे ने आज सोशल मीडिया पर अपनी मालदीव वेकेशन की फैमिली तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। वहीं कई यूजर्स उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहें हैं क्योंकि इस फैमिली ट्रीम पर विक्की की मम्मी यानी अंकिता की सासूं मां कहीं नजर नहीं आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली ट्रीप की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में एक खास बात यह है की सभी उनके घर के सदस्य व्हाइट रंग की ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आए। अंकिता ने इस दौरान पति विक्की जैन, उनकी मां वंदना और भाई अर्पण के साथ कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। लेकिन इस दौरान उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
अंकिता ने आज कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव वेकेशन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत हैं क्योंकि यह एक ही स्टाइल के कॉम्बो ड्रेस में ली गई हैं, जिससे उनकी तस्वीरें और भी ज्यादा आकर्षक दिख रही हैं। अंकिता ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सफेद लहरें, नीला आसमान और हंसी से भरे दिल। इस जनजाति, इस सीन और इस पल के लिए आभारी हूं।'
40 साल की अंकिता की इस लेटेस्ट पोस्ट में सभी ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। इनमें सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। अंकिता की मम्मी वंदना खुशी में झूमती दिख रही हैं और दामाद विक्की उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। ये फोटोज अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अंकिता की इन तस्वीरों पर अब यूजर्स जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। अंकिता की इस पोस्ट पर अली मर्चेंट ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विक्की की मम्मी क्यों नहीं है ट्रीप में', एक और यूजर ने लिखा, 'विक्की की मां नजर नई आ रहीं', एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार तस्वीरें', एक और यूजर ने लिखा, 'तुम कितनी अद्भुत बेटी हो, तुम्हारे पिताजी बहुत खुश होंगे।'