{"_id":"5cbc0794bdec2214743f5d41","slug":"additi-gupta-birthday-special-ishqbaaz-tv-actress-got-married-after-breakup-last-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 महीने पहले ही दुल्हन बनीं थीं ये टीवी एक्ट्रेस, ब्वायफ्रेंड से ब्रेकअप कर दूसरे से रचाई शादी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
5 महीने पहले ही दुल्हन बनीं थीं ये टीवी एक्ट्रेस, ब्वायफ्रेंड से ब्रेकअप कर दूसरे से रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Additi Gupta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इश्कबाज', 'बदलते रिश्तों की दास्तां' और 'हिटलर दीदी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा अदिति गुप्ता 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बीते साल अदिति गुप्ता अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियों में थीं।
2 of 5
Additi Gupta
- फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात ये है कि अदिति ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी न करके हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करने वाले कबीर चोपड़ा से की थी। गौरतलब है कि अदिति गुप्ता और कबीर चोपड़ा बीते साल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। खबरों की मानें तो कबीर से पहले अदिति लंबे समय तक टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के दोस्त रिजवान बाचव के साथ रिश्ते में थीं।
3 of 5
Additi Gupta
- फोटो : file photo
बताया जाता है कि अदिति गुप्ता और रिजवान बाचव ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन कुछ साल बाद इन दोनों के रिश्तों के बीच दिक्कतें आने लगी और साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं रिजवान के बाद अदिति का नाम लक्ष्य लालवानी और हर्षद चोपड़ा से भी जुड़ा था
वहीं बात करें अदिति के पति कबीर चोपड़ा की तो वह हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में काम करते हैं। कबीर के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा था कि, 'मैंने ऐसा साथी चुना है जो ईमानदार और अच्छा है। वहीं शादी से एक दिन पहले अदिति ने टीवी एक्ट्रेसेस अनीता हसनंदानी, दृष्टि धामी, क्रिस्टल डिसूजा के साथ जमकर बैचलर पार्टी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Additi Gupta
- फोटो : social media
बता दें कि अदिति ने अपनी पहचान 'किस देश में है मेरा दिल' से बनाई थी। इसके अलावा वह 'जरा नचके दिखा', 'संजोग से बनी संगिनी', 'पुनर्विवाह', 'हिटलर दीदी', 'बदलते रिश्तों की दास्तां', 'ये है आशिकी', 'कबूल है', 'काला टीका', 'परदेस में है मेरा दिल', 'इश्कबाज' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। पहले अदिति बतौर प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।