{"_id":"5b93a850867a557ec86b9808","slug":"after-dr-hathi-disha-vakani-akka-dayaben-will-comback-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 साल बाद दयाबेन की 'तारक मेहता' में वापसी, जेठालाल के साथ फिर लगाएंगी कॉमेडी का तड़का","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
1 साल बाद दयाबेन की 'तारक मेहता' में वापसी, जेठालाल के साथ फिर लगाएंगी कॉमेडी का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में लंबे वक्त से दिशा वकानी नदारद थीं। काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अब इस शो में कमबैक नहीं करेंगी। इस खबर के आते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। अब इस शो से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
Disha Vakani
दिशा वकानी पिछले साल सितंबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आई थीं। दिशा मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी अगले 2 महीने में फिर से इस पॉपुलर शो में एंट्री लने वाली हैं।
Disha Vakani
बेटे के जन्म के बाद से दिशा 'तारक मेहता' शो में नजर नहीं आई थी। इस बीच शो के निर्माता भी लगातार दिशा से संपर्क बनाए हुए थे। शो में डॉ हाथी का निधन से भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को तगड़ा झटका भी लगा था। अगर दिशा सीरियल में वापस आती है तो फैंस दोबारा से दयाबेन और जेठालाल को एक साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dr hathi
इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि कवि कुमार आजाद के निधन के बाद एक्टर निर्मल सोनी उनकी जगह डॉ हाथी का किरदार निभाएंगे। सूत्रों की मानें तो गणेश चतुर्थी के मौके पर सीरियल में ग्रैंड एपिसोड दिखाया जाएगा और तभी डॉ हाथी के किरदार की सीरियल में दोबारा एंट्री होगी। कहा जा रहा है कि यह सीरियल 13 सितंबर को टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
NIRMAL SONI
दिलचस्प बात यह है कि कवि कुमार आजाद के शो में आने से पहले निर्मल सोनी ने ही डॉ हाथी का किरदार निभाया था। कवि कुमार ने उन्हें साल 2009 में सीरियल में रिप्लेस किया था। खबरों की मानें तो पिछली बार जब निर्मल सोनी ने शो छोड़ा था इससे पीछे की वजह शो के मेकर्स से उनका विवाद था। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स उन्हें शो में दोबारा लाने के लिए उत्साहित नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।