{"_id":"5b936b94867a557f0e7185bb","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-before-kaun-banega-crorepati-i-had-no-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: कभी अमिताभ बच्चन खुद हो गए थे इतने कंगाल, कर्जा नहीं चुकाने पर मिलती थी गालियां और धमकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: कभी अमिताभ बच्चन खुद हो गए थे इतने कंगाल, कर्जा नहीं चुकाने पर मिलती थी गालियां और धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति 10' शुरू हुए अभी केवल 5 दिन ही बीते हैं लेकिन इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 75 वर्षीय अमिताभ बच्चन लगातार 10वीं बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वो साल 2000 से इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। 'केबीसी' को भारत में 18 साल हो गए हैं। इस साल शो में प्राइज मनी 7 करोड़ रुपये है। आज भले ही अमिताभ बच्चन आम आदमी को कुछ सवालों का जवाब देकर करोड़पति बना देते हैं लेकिन कभी खुद अमिताभ बच्चन पर करोड़ों का कर्जा था और वो दिवालिया हो चुके थे।
2 of 5
kbc
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि '18 साल पहले इस शो की शुरुआत हुई थी। जब यह शो मुझे ऑफर किया गया तो शुरुआत में एक झिझक और हिचकिचाहट सी मन में थी। डर भी था कि 70 एमएम की स्क्रीन से निकलकर 25 इंच की टीवी पर जाने का अनुभव कैसा रहेगा लेकिन बाजार और इंडस्ट्री ने मुझ पर भरोसा दिखाया। जबकि उस वक्त मुझे ऐसा लगता था कि मेरा करियर खत्म हो गया है।'
3 of 5
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि 'उस वक्त मेरे पास कोई काम नहीं था। ना ही पैसा था और कुछ लेनदार लगातार मुझे भद्दी भाषा में बात करते हुए धमकी देते थे। उस वक्त जहां टीवी पर यह शो एक क्रिएटिव था तो वहीं मेरे लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं था। पैसा कमाने का भले ही ये छोटा रास्ता था लेकिन यही कारगर था। उस मेहनत का नतीजा रहा कि मुझे अपने कर्जे चुकाने में मदद मिली। उससे भी ज्यादा जरूरी कुछ ऐसे अनुभव मिले जो जिंदगी भर के लिए सीख हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने शो के बारे में बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति में जितने भी लोगों से मुलाकात होती है जरूरी नहीं कि वो यादगार ही हो लेकिन हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। हमारा देश इतनी विविधताओं का देश है कि यहां जितने लोग है उतना आप सीख सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इसी साल 7 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और अमृता सिंह हैं। मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ अमिताभ जल्द ही 'झुंड' की शूटिंग शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।