{"_id":"5b934e15867a557ea94a4f03","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-show-kirit-rasadiya-won-10-thousands","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC Season 10: ज्यादा पैसे जीतने के लालच में किरीट ने डुबो दिए डेढ़ लाख, हाथ आए महज चंद रुपये","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC Season 10: ज्यादा पैसे जीतने के लालच में किरीट ने डुबो दिए डेढ़ लाख, हाथ आए महज चंद रुपये
Sat, 08 Sep 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' के पांचवें एपिसोड में गुजरात के रहने वाले किरीट रासडिया ने हिस्सा लिया। किरीट रासडिया सिलाई-कढ़ाई का काम करके अपना घर चलाते हैं। उन्होंने अपनी चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था लेकिन एक गलत जवाब देकर वो एक बड़ी ईनामी राशि जीतने से चूक गए।
2 of 5
kbc 10
शो में किरीट ने बताया कि वो यहां से जीती हुई रकम से होमलोन चुकाना चाहते हैं और अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 9 सवाल का जवाब देकर किरीट 1.60 लाख रुपये जीत चुके थे लेकिन 10वें सवाल का वो सही जवाब नहीं दे पाए। अगर वो गलत जवाब देने की बजाय शो बीच में ही छोड़ देते तब भी उनके पास 1.60 लाख रुपये होते।
3 of 5
kbc 10
अमिताभ बच्चन ने 10वां सवाल पूछा कि जून 2018 में टेस्ट मैच के पहले ही सत्र में, लंच से पहले शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने। इस सवाल का सही जवाब शिखर धवन है जबकि किरीट ने लोकेश राहुल का नाम लिया था। जवाब देते वक्त भी किरीट कन्फ्यूज थे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। अगर किरीट इस सवाल का सही जवाब दे देते तो वो 3.20 लाख रुपये जीत जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kbc 10
वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में महाराष्ट्र के समाजसेवी डॉक्टर प्रकाश आम्टे और उनकी पत्नी मंदाकिनी आम्टे साथ में आए। वो पिछले 45 सालों से निस्वार्थ भाव से आदिवासियों की सेवा कर रहे हैं। बता दें कि प्रकाश आम्टे महाराष्ट्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें साल 2002 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
kbc 10
प्रकाश आम्टे के पिता बाबा आम्टे भी जिंदगी भर लोगों की सेवा करते रहे। पिता की राह पर चलते हुए प्रकाश आम्टे ने भी यही राह चुनी। बता दें कि प्रकाश और मंदाकिनी दोनों डॉक्टर भी हैं। दोनों आस-पास के इलाकों में लोगों का इलाज और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।