{"_id":"5b925bf0867a557ead23d8f7","slug":"kasauti-zindagi-kay-reboot-parth-samthaan-is-very-different-in-real-life-as-compare-to-anurag-basu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर की GF को डेट कर चुके हैं 'कसौटी' के अनुराग बासु, Bigg Boss के विकास गुप्ता के साथ भी था अफेयर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टाइगर की GF को डेट कर चुके हैं 'कसौटी' के अनुराग बासु, Bigg Boss के विकास गुप्ता के साथ भी था अफेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल 17 साल बाद दोबारा टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहा है। इस सीरियल के दो किरदारों के चेहरे तो सामने आ गए हैं लेकिन अभी भी दो किरदारों के नाम से परदा उठना बाकी है। इस बार एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान प्रेरणा और अनुराग के किरदार में नजर आएंगे। 17 साल पहले इस किरदार को श्वेता तिवारी और सिजेन खान ने निभाया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि पार्थ समथान सिजेन खान से कितने अलग हैं।
2 of 6
Parth Samthaan
'कसौटी जिंदगी के रीबूट' में पार्थ समथान अनुराग बासु का रोल निभाएंगे। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज हो गया है जिसमें पार्थ को पसंद भी किया जा रहा है। पार्थ समथान साल 2012 में पैंटालून फ्रेश फेस चुने गए थे। पार्थ के इंस्टाग्राम में शेयर की गई जानकारी के मुताबिक उन्हें एक्टिंग के अलावा फैशन और घूमने का शौक है।
3 of 6
Parth Samthaan
पार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बात का सबूत इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या है जो कि 849K है। 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' का हिस्सा बनने से पहले पार्थ कई वेब सीरीज और कई सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। पार्थ समथान पहली बार लाइमलाइट में एमटीवी के सीरियल 'कैसी हैं यारियां' सीरियल से आए थे।
'कैसी हैं यारियां' सीरियल के बाद पार्थ उस वक्त दोबारा सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। यह वाकया साल 2013 का था। पार्थ समथान का जन्म मुंबई में ही हुआ था और इनकी उम्र महज 27 साल है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि एरिका के साथ सीरियल में उनकी केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 6
Parth Samthaan
खबरों की मानें तो पार्थ समथान का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी से भी रह चुका है। यह बात उस वक्त की है जब दिशा फिल्मों में काम नहीं करती थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों 1 साल से ज्यादा समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पार्थ बायसेक्शुअल थे और उनका दिशा के साथ विकास गुप्ता से भी अफेयर चल रहा था। जब यह बात दिशा को पता चली कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं तो उन्होंने इस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।