{"_id":"5b924ed0867a557ff0706246","slug":"after-kavi-kumar-azad-nirmal-soni-will-play-dr-hathi-role-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 साल बाद 'तारक मेहता' में फिर डॉ हाथी की वापसी, इस वजह से छोड़ दिया था सीरियल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
9 साल बाद 'तारक मेहता' में फिर डॉ हाथी की वापसी, इस वजह से छोड़ दिया था सीरियल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
dr hathi
कवि कुमार आजाद के निधन के बाद से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में उनकी जगह खाली थी। न केवल सीरियल की पूरी स्टारकास्ट बल्कि फैंस भी उन्हें काफी याद कर रहे थे। अचानक मौत के बाद से 2 महीने तक सीरियल में उनकी जगह पर मेकर्स को कोई नया चेहरा नहीं मिल पा रहा था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि डॉ हाथी के किरदार के लिए शो के निर्माताओं की तलाश पूरी हो गई है। यानी कि अब दर्शकों को एक बार फिर से डॉ हाथी का किरदार मनोरंजन करता हुआ नजर आएगा।
Trending Videos
Nirmal Soni
खबरों की मानें तो कवि कुमार आजाद के निधन के बाद एक्टर निर्मल सोनी उनकी जगह डॉ हाथी का किरदार निभाएंगे। सूत्रों की मानें तो गणेश चतुर्थी के मौके पर सीरियल में ग्रैंड एपिसोड दिखाया जाएगा और तभी डॉ हाथी के किरदार की सीरियल में दोबारा एंट्री होगी। कहा जा रहा है कि यह सीरियल 13 सितंबर को टेलीकास्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirmal Soni
दिलचस्प बात यह है कि कवि कुमार आजाद के शो में आने से पहले निर्मल सोनी ने ही डॉ हाथी का किरदार निभाया था। कवि कुमार ने उन्हें साल 2009 में सीरियल में रिप्लेस किया था। खबरों की मानें तो पिछली बार जब निर्मल सोनी ने शो छोड़ा था इससे पीछे की वजह शो के मेकर्स से उनका विवाद था। कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स उन्हें शो में दोबारा लाने के लिए उत्साहित नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।
dr hathi
सूत्रों की मानें तो निर्मल सोनी ने अपने एंट्री सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। कवि कुमार आजाद के निधन को 2 महीने होने जा रहे हैं ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि वह जल्दी से जल्दी नई कास्ट को फाइनल करें। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि शो के निर्माता ऐसे एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं जिसकी कॉमिक टाइमिंग डॉ हाथी से मेल खाती हो।
विज्ञापन
Nirmal Soni as dr hathi
आपको बता दें, निर्मल सोनी कई सारे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। इन सीरियल के नाम एफआईआर, चंद्रकांता, कुबूल है, वो रहने वाली महलों की हैं। निर्मल सोनी ने टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में ये जवानी है दीवानी, तेरा मेरा साथ रहे और शूटऑउट एट लोखंडवाला शामिल हैं।
