{"_id":"5b9241ee867a5501363bc971","slug":"kbc-10-prakash-amte-contestant-of-first-special-episode-karmaveer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: आदिवासियों के इस 'मसीहा' को अमिताभ ने भी किया सलाम, 45 सालों में बदल दी लाखों की जिंदगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: आदिवासियों के इस 'मसीहा' को अमिताभ ने भी किया सलाम, 45 सालों में बदल दी लाखों की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' में इस साल कई नई चीजों को शामिल किया गया है। इस बार सेलिब्रिटीज गेस्ट को बुलाने की बजाय ऐसे लोगों को तरजीह दी गई जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में काम किया और लोगों की जिंदगियां बदलने में अहम भूमिका निभाई हैं। इसी के तहत आज केबीसी के पहले कर्मवीर एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।
2 of 5
kbc 10
महाराष्ट्र के समाजसेवी डॉक्टर प्रकाश आम्टे और उनकी पत्नी मंदाकिनी आम्टे साथ में नजर आएंगे। प्रकाश आम्टे शो के प्रोमो में कहते हैं कि वो आज तक पत्नी को एक साड़ी तक दिला नहीं पाए लेकिन उनकी वजह से ही आज यहां तक पहुंचे। हर मुश्किल घड़ी में मंदाकिनी उनके साथ साये की तरह खड़ी रही हैं।
3 of 5
kaun banega crorepati
'कौन बनेगा करोड़पति' के 5वें एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रकाश आम्टे चाहते तो केवल अपने बारे में भी सोच सकते थे लेकिन वो पिछले 45 सालों से निस्वार्थ भाव से आदिवासियों की सेवा कर रहे हैं। बता दें कि प्रकाश आम्टे महाराष्ट्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें साल 2002 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kaun banega crorepati
प्रकाश आम्टे के पिता बाबा आम्टे भी जिंदगी भर लोगों की सेवा करते रहे। पिता की राह पर चलते हुए प्रकाश आम्टे ने भी यही राह चुनी। बता दें कि प्रकाश और मंदाकिनी दोनों डॉक्टर भी हैं। दोनों आस-पास के इलाकों में लोगों का इलाज और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रकाश आम्टे
प्रकाश आम्टे और मंदाकिनी जानवरों की भी सेवा करते हैं। उन्होंने अपने घर में एक एनिमल सेंचुरी खोली है जिसमें करीब 100 तरह के खतरनाक जीव रहते हैं। ये एनिमल सेंचुरी 1970 से शुरू हुई थी। वहीं इन जानवरों के बारे में प्रकाश आम्टे का कहना है कि उनके बच्चों को इनसे बिल्कुल भी डर नहीं लगता और वो बिना डर के उनके साथ रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।