सब्सक्राइब करें

kBC 10: घर बैठे जवाब देने को रहें तैयार, मुफ्त में ऐसे जीतिए 14 लाख की कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
kbc 10 participate in show from home to win big prize
TV Show

इंडियन टेलीविजन की दुनिया का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपनी कामयाबी की वजह से 10वें सीजन में चल रहा है। आज भी इस शो को घर-घर में बड़े चाव से देखा जाता है। केबीसी देखते वक्त ज्यादातर दर्शकों के जहन में यही सवाल आता होगा कि उनको भी हॉट सीट पर बैठने और अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिले। लेकिन आप चिंता मत कीजिए हर बार की तरह इस बार भी केबीसी 10 में आपको घर बैठे बड़ा ईनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। लेकिन इसके लिए आपको SonyLIV एप डाउलोड करना होगा..

kbc 10 participate in show from home to win big prize
TV Show

बता दें कि जब कोई कंटेस्टेंट बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठा होगा तो आप भी उस वक्त सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहें। आपको लाइफलाइन की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि इसमें जीतने पर आपको नगद राशि तो नहीं लेकिन कीमती प्राइज जरूर जीतने का मौका मिलेगा और अगर आप लीडर बोर्ड पर टॉप पर रहे तो आपको महिंद्रा की न्यू लॉन्चिंग कार मोरेज्जो जीतने का भी मौका मिलेगा। 

kbc 10 participate in show from home to win big prize
TV Show

गौरतलब है कि 6 जून से ही केबीसी 10 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। मैसेज, फोन कॉल, केबीसी मोबाइल एप और ऑनलाइन भी पंजीकरण कर सकते हैं। सीजन 10 का पहला एपिसोड 3 सितंबर को शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 participate in show from home to win big prize
TV Show

इसके अलावा आप https://kbcliv.in/online-registration पर भी खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इतना ही नहीं केबीसी में #KabTakRokenge कैंपेन भी इस बार भी देखने को मिलेगा जो हर लोगों को बहुत मनोरंजन करता आया है।

विज्ञापन
kbc 10 participate in show from home to win big prize
TV Show

ऐसे में जो लोग टीवी नहीं देख पा रहे हैं या फिर जिनपर टीवी नहीं है वे मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए इस शो का मजा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv app और जीयो टीवी एप डाउनलोड करना होगा। वहीं, टीवी पर यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है तो वहीं यूट्यूब पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है। इतने सारे ऑप्शन मिलने के बाद आपके पास अपने सपनों को पूरा करने का बड़ा मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed