{"_id":"5b92206f867a557fec71bbcb","slug":"10-ka-dum-2018-grand-finale-rani-mukherjee-wants-shahrukh-son-abram-will-marry-salman-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहरुख का बेटा बन सकता है सलमान का दामाद, इस एक्ट्रेस ने खुद पक्का किया रिश्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
VIDEO: शाहरुख का बेटा बन सकता है सलमान का दामाद, इस एक्ट्रेस ने खुद पक्का किया रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का शो '10 का दम' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इस रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड में दबंग खान के साथ शाहरुख खान और रानी मुखर्जी '10 का दम' खेलते हुए नजर आएंगे। इस ग्रैंड फिनाले के एपिसोड के टेलीकास्ट होने से पहले इस शो के कई प्रोमो रिलीज हुए हैं। वहीं एक प्रोमो के दौरान रानी मुखर्जी शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम की शादी सलमान की बेटी से तय करते हुए दिखाई दीं।
2 of 5
10 Ka Dum
इस वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान, शाहरुख और रानी मुखर्जी के साथ शो के दौरान मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान सलमान और रानी से कहते हैं कि मेरा 5 साल का बेटा अबराम बिल्कुल सलमान जैसा है। वह पहले बोलता है 'लव यू पापा लव यू मम्मा..फिर बाकी सभी लड़कियों को बोलता है आई लव यू टू।'
3 of 5
Rani Mukerji
शाहरुख के यह कहते ही रानी मुखर्जी अपनी हंसी रोक नहीं पाती। तभी सलमान कहते हैं कि 'लड़कियों को आई लव यू बोलना बहुत अच्छी बात है।' इसी बीच रानी मुखर्जी कहती हैं कि सलमान 'मैं यही प्रार्थना करूंगी कि आपको एक बेटी हो। फिर रिश्ता बन सकता है। सलमान की बेटी और अबराम का।' रानी की यह बात सुनकर दोनों खान अपनी हंसी नहीं रोक पाते। शाहरुख कहते हैं कि 'रानी मुखर्जी का नाम शादी मुखर्जी होना चाहिए।'
आपको बात दें, '10 का दम' की लगातार गिरती टीआरपी की वजह से इस शो का समय भी कम किया जा चुका है। इस शो के बाद सलमान खान 'बिग बॉस' सीजन 12 को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो की 12 जोड़ियों के नाम भी सामने आ गए हैं। 'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर कुछ दिन पहले ही गोवा में हुआ है। इस बार सीजन 12 एक महीना पहले यानी कि 16 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan bigg boss
जानकारी के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस' में 12 सेलिब्रिटीज आ रहे हैं। इसके साथ ही पॉर्न स्टार के अलावा कुछ गे कपल और लेस्बियन कपल भी नजर आ सकते हैं। इस बार 'बिग बॉस' की थीम विचित्र जोड़ी है। ऐसे में कुछ सेलिब्रिटीज जोड़ियों में तो कुछ अकेले शो में एंट्री कर सकते हैं। 'बिग बॉस' का हर सीजन सफल रहा है। ऐसे में इस सीजन से भी निर्माताओं की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।