{"_id":"5b920d51867a557ebe1e7f76","slug":"kaun-banega-crorepati-season-10-amitabh-bachchan-shared-lawaaris-incident-related-to-jaya-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: 37 साल पहले इस सीन को देखकर अमिताभ से नाराज हो गई थीं जया, शो में खुद किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: 37 साल पहले इस सीन को देखकर अमिताभ से नाराज हो गई थीं जया, शो में खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and jaya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन ने ऑनएयर होते ही तहलका मचा दिया है। इस शो का हर सीजन सफल रहा है ऐसे में इस सीजन से भी शो के निर्माताओं की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। सीजन 10 के अब तक चार एपिसोड आ चुके हैं। इस बीच चौथे एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने और जया से जुड़ा 37 साल पुराना ऐसा वाकया बताया जिसके बाद जया बच्चन उनसे नाराज हो गई थीं।
2 of 5
KBC 10 SET
'कौन बनेगा करोड़पति' में शो के दौरान अमिताभ बच्चन शो में न केवल कंटेस्टेंट से उनके बारे में जानते हैं बल्कि अपनी कुछ पुरानी यादें भी लोगों के साथ साझा करते हैं। ऐसा ही कुछ 'केबीसी 10' के चौथे एपिसोड में भी हुआ। इस एपिसोड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए हॉट सीट पर गाजियाबाद की अंजुला भट्नागर बैठीं। अंजुला स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत है। इसी शो के दौरान बिग बी ने अपनी 37 साल पुरानी फिल्म के एक ऐसे किस्से के बारे में बताया जिसका कनेक्शन उनकी पत्नी जया बच्चन से जुड़ा है।
3 of 5
Lawaaris FILM
अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कहा - 'लावारिस फिल्म के मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है गाने में महिलाओं के कपड़े पहने थे तो जया जी खफा हो गई थीं।' उन्होंने कहा था - 'ऐसे कपड़े पहनना आपको शोभा नहीं देता। अमिताभ ने कहा इस वाकया के बाद वह जहां भी जाते थे तो यही गाना बजवाते थे।' इस गाने की जैसी ही ये लाइन आती थी 'जिसकी बीवी छोटी' तो तुरंत जया बच्चन को गोद में उठा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Lawaaris
आपको बता दें, 'लावारिस' फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान लीड रोल में थीं। यह फिल्म न केवल उस वक्त सुपरडुपर हिट हुई बल्कि इसका गाना 'मेरे अंगने में ' भी काफी फेमस हुआ था। इस गाने में अमिताभ ने महिलाओं के कपड़े पहनकर ठुमके लगाए थे जिसे देखना बिग बी के फैंस के लिए भी सरप्राइज था।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh
'लावारिस' फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। जिसमें अमिताभ और जीनत के अलावा अमजद खान, राखी और बिन्दू भी मुख्य किरदार में थे। अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 के साथ एक बार फिर से टीवी की दुनिया में कदम रखा है। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।