सब्सक्राइब करें

KBC 10: बिन बुलाए शादी में खाने के लिए पहुंचे थे अमिताभ बच्चन, एंट्री गेट पर जब रोककर पूछा तो फिर...

श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share a moment when enter a marraige ceremony
kaun banega crorepati

'कौन बनेगा करोड़पति 10' हर दिन अपने नए मुकाम पर पहुंचता जा रहा है। केबीसी के चौथे एपिसोड में गुरुवार को हॉट सीट पर गाजियाबाद की अंजुला भटनागर अपनी किस्मत आजमाने उतरीं। अंजुला भटनागर से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने कई किस्से शेयर किए।

kbc 10 amitabh bachchan share a moment when enter a marraige ceremony
kaun banega crorepati

अंजुला भटनागर ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या वो कभी बिन बुलाए शादी में शामिल हुए हैं। उनके सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब वो स्कूल में पढ़ते थे उस दौरान एक साल वो हॉस्टल में थे तो महीने के आखिर में उनके पैसे खर्च हो जाया करते थे। अब ऐसे में बाहर का खाना भी खाने का मन होता था तो वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाते थे।

kbc 10 amitabh bachchan share a moment when enter a marraige ceremony
kaun banega crorepati

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि एक बार ऐसे ही वो अपने 4-5 दोस्तों के साथ तैयार होकर एक शादी में शामिल होने पहुंचे। जब एंट्री गेट पर उनसे मेजबानों ने पूछा कि किस साइड से हैं तो उन्होंने कहा कि हम बाराती हैं। जो पीछे आ रहे हैं उनसे मेरे बारे में पूछ लो। इस तरह उनके पीछे 4-5 दोस्त थे उनसे भी यही सवाल किया तो सभी यह कहते हुए अंदर आ गए कि वो बारात की साइड से हैं। सभी ने भरपेट खाना खाया और चुपचाप वहां से चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share a moment when enter a marraige ceremony
kbc
वहीं एक दूसरा किस्सा शेयर करते हुए अमिताभ ने बताया कि जया बच्चन को उनकी फिल्में हों या तस्वीरें बहुत कम पसंद आती हैं। अगर उन्होंने फिल्म देखी और चुपचाप वहां से चली गईं तो मतलब उन्हें फिल्म पसंद नहीं आईं। ऐसा ही एक बार अमिताभ फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' में महिला का किरदार बने थे तो इससे जया बच्चन खूब नाराज हुई थीं।
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan share a moment when enter a marraige ceremony
कौन बनेगा करोड़पति
वहीं कंटेस्टेंट अंजुला की बात करें तो वो हॉट सीट तक पहुंची तो उन्होंने बिग बी को शॉल पहनाई और उन्हें गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट की । अंजुला के परिवार में उनके पति विपिन भटनागर के अलावा दो बेटी और एक बेटा है । अंजुला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती हैं । उन्होंने शो में 3.20 लाख की ईनामी राशि जीती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed