सब्सक्राइब करें

सलमान के शो 'बिग बॉस-12' में आने से इस एक्ट्रेस ने किया इनकार, बोलीं- हर बार मिल रहा है ऑफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
teena dutta denies to enter bigg boss 12 house
salman khan bigg boss

इसी महीने 16 सितंबर से बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता को भी शो में आने का ऑफर दिया गया जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है..तो आइए जानते हैं आखिर क्या है वजह

teena dutta denies to enter bigg boss 12 house
Gurmeet Choudhary

सबसे पहले आपको बता दें कि शो में इस बार 'बिग बॉस' में कुल 12 सेलिब्रिटी नजर आएंगे। रिपोर्टस के मुताबिक इन चारों सेलिब्रिटी के अलावा टीवी के फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बैनर्जी के साथ शो में बतौर जोड़ी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा 'नागिन 2' से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर करणवीर बोहरा भी इस बार 'बिग बॉस' के मेहमान बनेंगे। वहीं 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 7' की विजेता स्कारलेट रोज भी इस शो में अपने जलवे बिखेरते हुए दिखाई देंगी।

teena dutta denies to enter bigg boss 12 house
भारती सिंह

शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद ही सबसे पहले चार जोड़ियों के नाम सामने आए थे। प्रीमियर के दौरान ही सलमान ने खुद ही कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के आने की जानकारी दी थी। इसके बाद दो नाम और सामने आए थे। इन नामों में फिल्म आशिक बनाया आपने में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और उनकी बहन इशिता दत्ता के अलावा अलावा पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का नाम भी सामने आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
teena dutta denies to enter bigg boss 12 house
सलमान खान

बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में 4 सितंबर को हुआ था। इस ग्रैंड प्रीमियर में सलमान ने शो से जुड़े कई खुलासे किए। इसके साथ ही शो की थीम विचित्र जोड़ी से भी जुड़े कई बाते बताई।ग्रैंड प्रीमियर के बाद से बिग बॉस के फैंस में शो में आने वाली जोड़ियों को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इन सबके बीच शो में बतौर जोड़ी आने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट भी सामने आ गई हैं। 

विज्ञापन
teena dutta denies to enter bigg boss 12 house
Dipika Kakar

बाकी कंटेस्टेंट की बात करें तो 'पम्मी आंटी' के किरदार से फेमस हुए एक्टर सुमीर पसरीचा और 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सृष्टि रोडे भी इस शो में शिरकत करेंगी। इसके अलावा टीवी एक्टर शालीन भनोट और हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस' में नजर आएंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं दीपिका शो में अपनी मां को लेकर आ सकती हैं हालांकि इस बात को कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है। इतना जरूर है कि दीपिका का शो में आना तय है। इतना ही इस बार शो में पोर्नस्टार की भी जोड़ी नजर आएगी जिसे भारी-भरकम फीस मिलने की बात कही जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed