सब्सक्राइब करें

'सुई धागा' के लिए 'इंडियन आइडल' के जज बने टेलर, अनुष्का और वरुण के सामने चलाई सिलाई मशीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Varun Dhawan spotted Indian Idol 10 set for promotion Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga promotion
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह दोनों स्टार इस फिल्म को हिट कराने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। यह दोनों स्टार कई रियलिटी शोज में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखे गए। इस बीच वरुण और अनुष्का जैसे ही 'इंडियन आइडल' पहुंचे तो उन्होंने सेट पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 
Anushka Sharma and Varun Dhawan spotted Indian Idol 10 set for promotion Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga
अनुष्का और वरुण की फिल्म 'सुई धागा' ममता और मौजी की कहानी है। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए यह दोनों स्टार मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर पहुंचे। इस दौरान इन दोनों स्टार्स ने जमकर मस्ती की। इसके साथ ही फिल्म की थीम 'सुई धागा' के अनुसार सेट पर शो के जज से सिलाई मशीन भी चलवाई। 
 
Anushka Sharma and Varun Dhawan spotted Indian Idol 10 set for promotion Sui Dhaaga film
Indian Idol
शो के दौरान वरुण और अनुष्का ने शो में जज से सुई में न केवल धागा डालने का टास्क दिया बल्कि सिलाई मशीन भी चलवाई। शो से आई तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि शो के तीनों जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और अनु मलिक ने पहले सुई में धागा डाला उसके बाद अनु मलिक ने सिलाई मशीन चलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Varun Dhawan spotted Indian Idol 10 set for promotion Sui Dhaaga film
Sui Dhaaga
'इंडियन आइडल' 10 में अभी 11 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं और उनकी परफॉर्मेंस लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इंडियन आइडल अमानवीय व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहा। दरअसल, साल 2012 में 'इंडियन आइडल' में ऑडीशन देने पहुंचे निशांत कौशिक नाम के एक शख्स ने एक के बाद एक ट्वीट कर शो के बारे में अपने अनुभव शेयर कर बताया कि आखिर किस तरह ये रियलिटी शो लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। निशांत के ट्वीट करने के बाद अब इस शो की होस्ट रहीं मिनी माथुर ने उनकी बातों का समर्थन किया था।
 


 
विज्ञापन
Anushka Sharma and Varun Dhawan spotted Indian Idol 10 set for promotion Sui Dhaaga film
anushka and varun
वरुण और अनुष्का की फिल्म की बात करें तो 'सुई धागा' फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था ऐसे में इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 'सुई धागा' यशराज बैनर के तले बनी है। 'सुई धागा' के बाद अनुष्का 'जीरो' फिल्म में नजर आएंगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed