फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम्या पंजाबी के बाद अब ये अभिनेत्री करने जा रहीं दूसरी शादी, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीर की शेयर

Mon, 09 Mar 2020 04:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Mar 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
After Kamya Panjabi Actress Puja Banerjee Announces Her Wedding With Actor Kunal Verma
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

टेलीविजन इंडस्ट्री में लगता है शादी का सीजन ही चल रहा है। तभी तो हर कोई इन दिनों शादी के बंधन में बंध रहा है। हाल ही में कुछ दिन पहले टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग संग सात फेरे लिए थे। अब एक और अभिनेत्री हैं जो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नौ साल के रिश्ते के बाद अब ये अभिनेत्री अपने को-एक्टर के संग  सात फेरे लेंगी।

After Kamya Panjabi Actress Puja Banerjee Announces Her Wedding With Actor Kunal Verma
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

इस अभिनेत्री को आप पार्वती, वृंदा और ना जाने कितने नामों से जानते होंगे। ये अभिनेत्री हैं पूजा बनर्जी। पूजा ने इस बात का एलान खुद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि वो लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे कुणाल वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूजा और कुणाल ने साल 2017 में सगाई की थी। जिसके बाद से ही फैन्स को इन दोनों की शादी का इंतजार था।

After Kamya Panjabi Actress Puja Banerjee Announces Her Wedding With Actor Kunal Verma
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बाद की जानकारी दी है। पूजा ने कुणाल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा, 'इस महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर मैं आप सबके साथ साझा करना चाहती हूं। कुणाल वर्मा तुमने मुझे पूरा किया है। मैं एक बेटी थी, एक बहन, एक गर्लफ्रेंड और अब फाइनली एक बीवी बनने जा रही हूं। ये समय हमेशा के लिए एक होने का है। तो हम फाइनली शादी कर रहे हैं। आप सबकी शुभकानाओं की जरूरत है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

BIG NEWS ON THIS WOMEN'S DAY I WANT TO SHARE THIS WITH ALL OF YOU @kunalrverma U COMPLETE ME I HAVE BEEN A DAUGHTER A SISTER A FRIEND A GIRLFRIEND AND NOW FINALLY GOING TO BE A WIFE ITS TIME TO BE TOGETHER FOREVER SO ARE FINALLY GETTING MARRIED . NEED ALL OF YOUR BEST WISHES 🙏🙏

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After Kamya Panjabi Actress Puja Banerjee Announces Her Wedding With Actor Kunal Verma
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा नौ सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। इस सीरियल में दोनों लीड रोल में थे। साल 2017 में दोनों ने बड़ी ही धूमधाम से सगाई की थी। लेकिन शादी की घोषणा अब की है। हालांकि पूजा ने अपनी पोस्ट में शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

विज्ञापन
After Kamya Panjabi Actress Puja Banerjee Announces Her Wedding With Actor Kunal Verma
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media

बात करें दोनों के वर्कफ्रंट की तो पूजा और कुणाल दोनों 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद कुणाल ने कई सीरियल्स ने छोटे-मोटे किरदार निभाई। इसके बाद वो सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में भी नजर आए थे। वहीं पूजा कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो गेविंदा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। इससे पहले पूजा अर्नोय चक्रवर्ती से शादी कर चुकी हैं। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed