फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे होती है कपिल शर्मा के शो की तैयारी, पहली बार वीडियो में दिखा सेट के पीछे का हाल

Mon, 09 Mar 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show archana puran singh shows behind the scenes
the kapil sharma show - फोटो : sony

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। टीआरपी लिस्ट में भी ये टॉप 10 में रहता है। 'द कपिल शर्मा शो' भले ही एक घंटे आता है लेकिन इसके लिए सभी कलाकारों को कई घंटे कड़ी मेहनत करनी पडती है। शो के सेट से पहली बार एक वीडियो सामने आया है जिसमें पर्दे के पीछे क्या-क्या होता है ये दिखाया गया है।

the kapil sharma show archana puran singh shows behind the scenes
the kapil sharma show - फोटो : social media

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्चना पूरन सिंह कपिल के शो में पहुंचती हैं। अर्चना सबसे पहले सेट के पीछे बने एक छोटे से मंदिर में माथा टेकती हैं। इसके बाद एक पतली सी गली से सेट तक पहुंचती हैं। इस दौरान अर्चना बताती हैं कि इसी पतली सी गली से उन्हें निकलना पड़ता है। 

the kapil sharma show archana puran singh shows behind the scenes
the kapil sharma show - फोटो : social media

वीडियो बीते रविवार प्रसारित एपिसोड का है जब अभिनेत्री काजोल अपने साथी कलाकारों के साथ शॉर्ट फिल्म 'देवी' के प्रमोशन के लिए आई थीं। अर्चना जब अपनी कुर्सी पर पहुंचती हैं तो वो वहां मौजूद दर्शकों से भी बातचीत करती हैं और हाल चाल पूछती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil sharma show archana puran singh shows behind the scenes
the kapil sharma show - फोटो : social media

इसके बाद अर्चना 'देवी' के निर्माता निरंजन अयंगर से बातचीत करती हैं। निरंजन अर्चना को बताते हैं कि वो देवी के प्रमोशन के लिए आए हैं। वो शॉर्ट फिल्म के बाकी स्टारकास्ट का इंतजार कर रहे हैं, इनमें काजोल, नीना कुलकर्णी, शिवानी रघुवंशी, श्रुति हासन और यशस्विनी दायमा हैं।

विज्ञापन
the kapil sharma show archana puran singh shows behind the scenes
the kapil sharma show - फोटो : social media

अर्चना बताती हैं कि सभी स्टारकास्ट तैयार हो रहे हैं ऐसे में वो इंतजार कर रही हैं। काजोल सुबह के 10 बजे ही आ गई थीं जबकि बाकी लोग तैयार हो रहे हैं। अर्चना कहती हैं कि 'अमिताभ बच्चन ने एक बहुत अच्छी बात कही थी कि एक अभिनेता का मुख्य काम इंतजार करना है। बहुत धैर्य होना चाहिए। उसे कभी शॉट रेडी होने का, कभी सीन का, कभी जगह का या दूसरे लोगों का इंतजार करना पड़ता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed