फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट के साथ बदमाशों ने की मारपीट, लड़की को बचाने के दौरान हुई घटना

Mon, 09 Mar 2020 11:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 8 contestant Pritam Singh brutally beaten by goons for rescuing a couple
pritam singh - फोटो : social media

'बिग बॉस 8' के फाइनलिस्ट रह चुके आरजे प्रीतम सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो चौंका देने वाली हैं। आठ मार्च की सुबह चार बजे प्रीतम अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि तीन लोग मिलकर एक लड़के और लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रीतम उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। प्रीतम ने घटना में घायल हुए लड़के की फोटो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

Bigg Boss 8 contestant Pritam Singh brutally beaten by goons for rescuing a couple
Pritam Singh - फोटो : social media

एक वीडियो शेयर कर प्रीतम ने बताया कि 'तीन बदमाश मिलकर एक लड़की को छेड़ रहे थे। उन्होंने लड़की के साथ बदतमीजी की। आप समझ सकते हैं कि बदतमीजी किस लेवल की थी। सुबह के चार बजे उन बदमाशों ने उस लड़की के साथ मौजूद लड़के के साथ मारपीट की। एक बड़ी ईंट से उसके सिर के पीछे दे मारी। हम कार में थे। उन्हें देख मेरी पत्नी ने कहा कि क्या हम कुछ नहीं कर सकते। मैंने कहा हां कर सकते हैं तब मैं उनके पास गया।'

Bigg Boss 8 contestant Pritam Singh brutally beaten by goons for rescuing a couple
pritam singh - फोटो : social media

प्रीतम ने आगे बताया कि 'करीब एक घंटे तक मैं उस लड़के को बचाता रहा। इस दौरान मुझे भी चोट लगी। वो लड़की मदद की भीख मांगती रही कि लड़के को छोड़ दो। मैं उनसे बोलता रहा कि लड़के को जाने दो। वो सुनने को तैयार नहीं थे। धीरे-धीरे वो तीन लोग बढ़कर 10 हो गए। सभी मिलकर एक लड़के को मार रहे थे। ये सब इसलिए हो रहा था क्योंकि वो लड़का और लड़की साथ बैठे थे और मिलकर कॉफी पी रहे थे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 8 contestant Pritam Singh brutally beaten by goons for rescuing a couple
pritam singh - फोटो : social media

प्रीतम ने कहा कि 'घटना की शुरुआत इस तरह हुई कि तीनों बदमाश उधर से गुजर रहे थे और लड़की पर कमेंट करने लगे। उसके साथ के लड़के ने उन बदमाशों को रोका। ऐसा करते ही वो उससे मारपीट करने लगे। एक घंटे तक ये सब चलता रहा। इस बीच पुलिस को आठ से 10 फोन किए लेकिन कोई नहीं आया। मैं और मेरी पत्नी वहां से पुलिस के पास गए जहां पुलिस ने कहा कि ये उनके एरिया में नहीं आता। हालांकि उन्होंने कहा कि वो मदद करेंगे।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 8 contestant Pritam Singh brutally beaten by goons for rescuing a couple
pritam singh - फोटो : social media

प्रीतम कहते हैं कि 'मारपीट के दौरान वहां मौजूद कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। फिलहाल वो लड़का अस्पताल में है।' प्रीतम ने ट्वीट में मुंबई पुलिस और शिवसेना को भी टैग किया है। इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद प्रीतम ने ट्विटर पर बताया कि उन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लिखा- 'शुक्रिया, विधायक असलम शेख इस मदद के लिए। हमें उनके जैसे और नेताओं की जरूरत है। 24 घंटे से भी कम समय में अपराधियों को सलाखों के पीछे किया गया। मुंबई पुलिस और बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के स्टाफ का भी शुक्रिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed