फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब 'खतरा' लेकर आ रही हैं कॉमेडियन भारती सिंह, पति भी दिखेंगे साथ

Tue, 26 Feb 2019 12:37 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 26 Feb 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
After Khatron Ke Khiladi comedian Bharti Singh will see in new show Khatra Khatra Khatra
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : file photo

टीवी जगत की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों अपनी मसखरी और कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जहां 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसमें बस 7 कंटेस्टेंट्स बाकी रह गए हैं, उसी के साथ उनके बीच मुकाबला काफी कठिन होता जा रहा है। इसी के चलते आप लोगों के कॉमेडी के डोज के लिए कलर्स एक और शो लेकर आ रहा है, जिसमे भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, अली गोनी, विकास गुप्ता और रिधिमा पंडित नजर आएंगे। इस शो को प्रोड्यूस बीबीसी कर रहा है, जिसका नाम 'खतरा खतरा खतरा' (Khatra Khatra Khatra) है। 

After Khatron Ke Khiladi comedian Bharti Singh will see in new show Khatra Khatra Khatra
bharti singh

खबरों की मानें तो इन पांचो को इनकी लोकप्रियता और 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) में दी गई परफॉर्मेंसस को देखते हुए चुना गया है। देखा जाए तो इन सब में सबसे ज्यादा चर्चित एक ही चहरा है, जो भारती का है। इस समय भारती 'खतरों के खिलाड़ी' और कपिल शर्मा के शो दोनों में ही काम कर रही हैं, जिससे पहले वह अपना सोलो शो भी कर चुकी हैं, जिसका नाम 'भारती का शो था-आना ही पड़ेगा' था। 

After Khatron Ke Khiladi comedian Bharti Singh will see in new show Khatra Khatra Khatra
Khatron Ke Khiladi - फोटो : twitter

दरअसल, इस नए शो में स्टंट्स और कॉमेडी का मेल दिखाया जाएगा, और खास बात यह होगी, कि अगर कोई भी दी गई टास्क को करने से इंकार करेगा तो उसे एक खास सजा दी जाएगी। शो का सेट तैयार हो चुका है, और इस शो में आउटडोर शूट भी किया जाएगा। इस शो के कंटेस्टेंट्स के लिए 'खतरों के खिलाड़ी' के और भी कंटेस्टेंट्स की बातें चल रही हैं जिनके हां करने पर इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Khatron Ke Khiladi comedian Bharti Singh will see in new show Khatra Khatra Khatra
Khatron Ke Khiladi - फोटो : twitter

'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) की बात करें तो शो में बस पुनीत पाठक, रिधिमा पंडित, आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, अली गोनी, भारती सिंह और जैसमिन सिंह ही बचे हैं। जिनमें से शमिता ने सीधे फाइनल टास्क के लिए पड़ाव पार कर लिया है। इसी बीच शमिता और भारती दोनों एक दूसरे के प्रति अपने बरताव को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
After Khatron Ke Khiladi comedian Bharti Singh will see in new show Khatra Khatra Khatra
shamita rohit - फोटो : twitter

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) का कहना है कि भारती इसे जीतने के लायक नहीं हैं, क्योंकि स्टंट्स का शो है और भारती यहां फ्लर्ट करती रहती हैं। जिसपर भारती ने कहा कि शमिता बहुत सवाल पूछती हैं, इसलिए उन्हें एक दिन से ज्यादा झेला नहीं जा सकता। फिलहाल शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को 'टिकट टू फिनाले' मिल चुका है। अब देखना यह होगा कि फिनाले की रेस में शमिता के साथ और कौन सेलिब्रिटी जुड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed