फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धू के बयान का समर्थन करने पर शिल्पा को रेप की धमकी, बोलीं थीं-हम पाकिस्तान के पीछे क्यों?

Tue, 26 Feb 2019 12:21 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका भल्ला Updated Tue, 26 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
shilpa shinde support to navjot singh sidhu after gets rape threats
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन कर शिल्पा शिंदे को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शिल्पा ने सिद्धू के बयान को सही ठहराते हुए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करने के फैसले को गलत बताया था। हाल में शिल्पा ने ये आरोप लगाया कि इस बयान के बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
shilpa shinde support to navjot singh sidhu after gets rape threats
shilpa shinde - फोटो : colors tv

IWMBuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन करते हुए कहा था कि 'मैं इस तरह की सभी प्रक्रिया के खिलाफ हूं जहां किसी के विचार से नहीं मिलने पर उन्हें बैन कर दिया जाए। यही नहीं इसमें CINTAA और बाकी इंडस्ट्री के लोग भी बराबर तौर पर शामिल हैं।'

shilpa shinde support to navjot singh sidhu after gets rape threats
shilpa shinde

शिल्पा ने आगे कहा, 'सभी को अपनी तरह से काम करने का अधिकार है, कोई किसी की भी रोजी-रोटी कैसे छीन सकता है। आप किसी की भी प्रतिभा को रोक नहीं सकते। मैं बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम नहीं करने देने के पक्ष में नहीं हूं। मैं इस तरह के बैन करने की संस्कृति की शिकार रह चुकी हूं इसलिए मुझे पता है कि इसमें क्या गलत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shinde support to navjot singh sidhu after gets rape threats
shilpa shinde

अब शिल्पा शिंदे का आरोप है कि इस बयान के बाद उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही है। हाल में शिल्पा ने एक्टिंग छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
shilpa shinde support to navjot singh sidhu after gets rape threats
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI

शिल्पा ने कहा है कि इस मामले में वो लीगल एक्शन लेंगी। इन लोगों ने कई महिलाओं और महिला जर्नलिस्ट पर भी इसी तरह हमले किए थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है लेकिन लोग सिर्फ बात को तोड़-मरोड़कर पेश करना जानते हैं। हर कोई पाकिस्तान के पीछे क्यों पड़ा है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed