रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से सृष्टि रोडे (Srishty Rode) और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) की दोस्ती चर्चा में आ गई थी। शो के दौरान रोहित के बर्ताव से घरवालों को हमेशा लगा कि रोहित सृष्टि को पसंद करते हैं। रोहित ने इस बात को कभी भी 'बिग बॉस' के दौरान नहीं कहा जिसके पीछे की वजह सृष्टि की पहले से ही हो चुकी सगाई थी। सृष्टि की सगाई टूटने के बाद रोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात खुलेआम कह दी। रोहित की इस बात का जवाब उन्हें टेलीविजन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया।
'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट ने सगाई टूटते ही सृष्टि रोडे को किया प्रपोज, सोशल मीडिया पर मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'बिग बॉस सीजन 11' खत्म होते ही सृष्टि और मनीष नागदेव (Manish Naggdev) के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। मनीष और सृष्टि की सगाई का टूटना कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे थे। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक सृष्टि के पूर्व मंगेतर मनीष ने इस बात से साफ इनकार किया था। मनीष के मुताबिक जो भी हुआ है वह उनके और सृष्टि की आपसी रजामंदी से हुआ। 'हम दोनों एक दूसरे से कुछ अलग चाहते थे और अलग उम्मीदें भी थीं। हम लोगों ने आपस में बातचीत की और यह फैसला लिया कि अब अलग हो जाना चाहिए।'
सृष्टि और मनीष की सगाई टूटने के बाद रोहित सुचांती ने अपने दिल की बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। रोहित ने बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि वह सृष्टि को पसंद करते हैं। अब सही समय आ चुका है कि जब मैं अपने दिल की बात साफ-साफ कहना चाहता हूं। रोहित के इस इंटरव्यू के बाद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर रोहित की इस बात का जवाब दिया।
सृष्टि रोडे ने बिकिनी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा - 'लोग आपके बारे में क्या सोचते है ये आप बदल नहीं पाएंगे। इसलिए कोशिश भी मत करिए। अपनी जिंदगी जीए और खुश रहिए।' सृष्टि के इस जवाब के बाद टेलीविजन एक्टर और बिग बॉस में को-कंटेस्टेंट रह चुके करणवीर बोहरा ने कमेंट किया। करणवीर ने सृष्टि के इस जवाब पर उनकी थोड़ी सी खिंचाई कर डाली। करणवीर ने लिखा - 'तो यह तुम्हारा जवाब है। मुझे यह फिल्म हम है राही प्यार के जॉनी लीवर के बेल जैसा लग रहा है।'
You can’t change how people feel about you, so don’t even try. Just live your life and be happy 😁
A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24) on
फिलहाल सृष्टि और रोहित की दोस्ती का रिश्ता क्या मोड़ लेता है यह तो वक्त ही बताएगा। बिग बॉस खत्म होने के बाद सृष्टि सगाई टूटने पर काफी दुखी थीं तो वहीं वह अस्पताल में भी भर्ती हो गई थीं। अपनी खराब तबीयत की जानकारी सृष्टि ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट करके दी थी। खबरों की मानें तो सृष्टि की कमजोरी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी जिस वह से अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई थी। सृष्टि टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 'सरस्वतीचंद्र', 'मोही', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'इश्कबाज' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट पर्दे पर दिखाई दी थीं।