फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग की दुल्हन बनने जा रही हैं कोमोलिका, हिना खान की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल

Sun, 24 Feb 2019 05:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Feb 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan shared bridal look of Kasautii Zindagii Kay 2 tv serial
Hina Khan bridal look - फोटो : instagram

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) की टीआरपी में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बीते हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर एक की पोजीशन पर रहा। ऐसे में इतना तो साफ है कि दर्शकों को सीरियल में कोमोलिका, अनुराग और प्रेरणा का लव ट्रैंगिल काफी रास आ रहा है। इस बीच शो में कोमोलिका (Komolika) का किरदार निभा रहीं हिना खान (Hina Khan) के ब्राइडल लुक की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Hina Khan shared bridal look of Kasautii Zindagii Kay 2 tv serial
Hina Khan bridal look - फोटो : instagram

हिना खान (Hina Khan) ने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बला की खूबसूरत बंगाली दुल्हन नजर आ रही हैं। हिना खान का दुल्हन लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अपने लुक की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। इस सीरियल में हिना खान ज्यादातर बंजारन लुक में नजर आईं। ऐसे में हिना खान का ब्राइडल लुक लोगों को अट्रैक्ट कर रहा है।

Hina Khan shared bridal look of Kasautii Zindagii Kay 2 tv serial
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

शो की बात करें तो इस वक्त अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म होती नजर आ रही है। परिवार, बासु पब्लिकेशन और प्रेरणा के घर को बचाने के लिए अनुराग ने कोमोलिका से शादी करने का फैसला किया है। प्रेरणा को अनुराग के फैसले के बारे में तो पता चल गया है लेकिन असली वजह का नहीं। अनुराग चाहता है कि प्रेरणा के दिल में उसके लिए नफरत पैदा हो ताकि वह उससे अलग अपनी जिंदगी जी सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan shared bridal look of Kasautii Zindagii Kay 2 tv serial
Kasautii Zindagii Kay 2 - फोटो : instagram

शो में दिखाया गया है कि जब अनुराग और कोमोलिका की सगाई में प्रेरणा पहुंचती है तो हैरान रह जाती है। यहां तक कि अनुराग जान-बूझकर प्रेरणा की बेइज्जती भी करता है ताकि वह उसके मन में नफरत पैदा कर सके। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में सीरियल की कहानी क्या मोड़ लेगी। 

विज्ञापन
Hina Khan shared bridal look of Kasautii Zindagii Kay 2 tv serial
kasautii - फोटो : file photo

आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 11' के बाद हिना खान इस सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल से हिना खान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कलाकारों की बात करें तो सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। वहीं बाकी एक्टर्स में पार्थ सामथान अनुराग बासु का और एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का रोल निभा रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed