फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा अटैक: कपिल शर्मा ने बदले सुर, बोले- 'आतंक से कैसे निपटा जाए'

Sat, 23 Feb 2019 09:27 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 23 Feb 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma changed his views on Navjot Singh Sidhu on Pulwama Attack
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले के घाव अभी तक भरे नहीं हैं। इस कायरतापूर्ण हमले पर पूरा देश अभी भी घुस्से से भरा बैठा है। ऐसे में बयानों को लेकर कुछ विवाद भी यहां पनपे थे। इस कड़ी में नवजोत सिद्धू को पाक की तरफदारी करने पर घेरा गया था। उस दौरान मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सिद्धू का बचाव करने की कोशिश की थी। अब कपिल का पुलवामा हमले पर एक और बयान आया है। 

Kapil Sharma changed his views on Navjot Singh Sidhu on Pulwama Attack
कपिल शर्मा - फोटो : social media

सिद्गधू के बचाव के चलते जब कपिल शर्मा का कॉमेडी शो विवादों के घेरे में आया तो वह परेशान होने लगे। बता दें कि हाल ही में उन्होंने इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बार उनके बोल कुछ इस तरह थे कि आतंक फैलाने वालों से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर सबकी राय एक जैसी नहीं है, लेकिन यह वक्त परेशान होने का नहीं है, क्योंकि इस वक्त शहीदों के परिजनों को देशवासियों की सहानुभूति और उनकी मदद की जरूरत है। 

Kapil Sharma changed his views on Navjot Singh Sidhu on Pulwama Attack
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना आतंकियों और पाकिस्तान में छिपे उनके मददगारों को करारा जवाब देगी। लेकिन इस दौरान कपिल शो पर मंडरा रहे आशंका के बादल पर कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma changed his views on Navjot Singh Sidhu on Pulwama Attack
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पुलवामा आत्मघाती आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी कड़ी निंदा की थी। साथ उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ गिने चुने आतंकियों की वजह से पूरे मुल्क को गलत नहीं कहा जा सकता है। जब यह बयान देश की जनता तक पहुंचा तो उन्हें इसमें पाक की तरफदारी नजर आई और उन्होंने सिद्धू को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया और कपिल के शो से उन्हें निकालने की मांग उठने लगी। 

विज्ञापन
Kapil Sharma changed his views on Navjot Singh Sidhu on Pulwama Attack
कपिल शर्मा ने की सिद्धू की तरफदारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल - फोटो : self

लेकिन विवाद और भी ज्यादा तब बढ़ गया जब कपिल शर्मा ने सिद्धू के सपोर्ट में बयान दिया। इसके बाद तो लोगों ने #BoycottKapilSharma के जरिए उनके शो का बहिष्कार करने का समर्थन किया। वहीं, शो में सिद्धू रहेंगे या नहीं इस पर अभी तक सोनी एंटरटेनमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed