फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 साल में कपिल शर्मा की हो गई ऐसी हालत, तस्वीर देखकर पहचानना होगा मुश्किल

Wed, 20 Jun 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
After one year Kapil Sharma back on camera viral pictures will shock you
Kapil Sharma
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का बीता एक साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। एक ओर उनके शो का बंद होना तो वहीं दूसरी तरफ उनके डिप्रेशन की खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं अब ठीक एक साल बाद कपिल शर्मा का पहला लुक सामने आया है जिसमें उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल हो जाएगा। 
After one year Kapil Sharma back on camera viral pictures will shock you
Kapil Sharma
इन वायरल तस्वीरों में कपिल मोटे नजर आ रहे हैं। आंखों के नीचे काले धब्बे और चेहरा मुर्झाया हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को पहली झलक में देखकर शायद आपका कपिल को पहचानना मुश्किल हो। एक तस्वीर में कपिल जहां अपने बैग के साथ मायूस चेहरा लिए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर शायद आपको थोड़ी राहत जरूर दें।
After one year Kapil Sharma back on camera viral pictures will shock you
Kapil Sharma
दूसरी तस्वीर में कपिल कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं और कैमरा देखकर हंसते हुए नजर आए। कपिल की यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं जिसमें वह एक साल बाद कैमरे के सामने नजर आए। कपिल लंबे वक्त से मीडिया से दूर हैं। कहा जा रहा था कि वह डिप्रेशन में है और इसी वजह से किसी से मिलना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
After one year Kapil Sharma back on camera viral pictures will shock you
Kapil Sharma
खबरों की मानें तो कपिल शर्मा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर वापसी की थी और फैंस से ट्विटर पर चैट की थी। इस दौरान कपिल ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि वह ट्रेवल कर रहे थे और तब तक सामने नहीं आएंगे जब तक शेप में नहीं आ जाते।
विज्ञापन
After one year Kapil Sharma back on camera viral pictures will shock you
kapil sharma
आपको बता दें, कपिल शर्मा का यह लुक उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है। वहीं दूसरी ओर उनके फैंस को इस बात से जरूर राहत मिलेगी की अब उनके कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पूरी तरह से ठीक हैं। कपिल उस वक्त विवादों में आ गए थे जब उन्होंने 'हिचकी' फिल्म का प्रमोशन करने आईं रानी मुखर्जी को घंटों इंतजार कराया और फिर शूट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद पत्रकार से फोन पर गाली-गलौच करने को लेकर भी उनका नाम सामने आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed