फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार से लौटीं जसलीन को यूजर ने कहा- तुम भी मर जाओ, सदमे में आईं एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं एडमिट

Mon, 06 Sep 2021 03:01 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Sep 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
after sidharth shukla death Shaken jasleen matharu hospitalised
जसलीन मथारू - फोटो : अमर उजाला

सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुई मौत से उनके फैंस और दोस्तों को जबरदस्त झटका लगा है। जसलीन का कहना है कि शहनाज और सिद्धार्थ की मां से मिलने के बाद वो बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वो उन दोनों से मिलने के बाद इस कदर टूट गईं कि उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती जसलीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दिख रही हैं। जसलीन ने इस वीडियो पर बताया है कि सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनने के बाद और उनकी मां से मिलने के बाद वो बुरी तरह टूट गईं हैं। इससे पहले भी सिद्धार्थ की मौत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो शहनाज गिल और सिद्धार्थ की मां से मिलने पहुंची थीं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि 'ये अभी जाने का वक्त नहीं है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jasleen Matharu ਜਸਲੀਨ ਮਠਾੜੂ (@jasleenmatharu)

after sidharth shukla death Shaken jasleen matharu hospitalised
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media

बुरी तरह टूटी दिखीं शहनाज
सिद्धार्थ की बहुत अच्छी दोस्त शहनाज के बारे में अपडेट देते हुए जसलीन ने लिखा कि 'शहनाज एक दम भावहीन चेहरे के साथ बैठी हैं। मुझे नहीं लगता है कि वो होश में हैं, उन्हें नहीं पता कि उनके आसपास क्या हो रहा है। वो भावनात्मक तौर पर बुरी तरह टूट और थकी हुईं दिखाई दे रही थीं।' 

after sidharth shukla death Shaken jasleen matharu hospitalised
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media

जसलीन ने पहले भी अपडेट देते हुए बताया था कि सिद्धार्थ की मां और बहनें बेहद मजबूती के साथ खुद को संभाले हुए हैं। अपने शेयर किए हुए वीडियो में जसलीन ने ये भी बताया कि जैसे ही उन्होंने सिद्धार्थ के घर के हाल को सोशल मीडिया पर शेयर किया, उन्हें ट्रोर्ल्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after sidharth shukla death Shaken jasleen matharu hospitalised
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू - फोटो : instagram/jasleenmatharu

ट्रोल ने कहा 'तुम भी मर जाओ'
अपने वीडियो में जसलीन ने हैरान करने वाली बात भी बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें मैसेज करके बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। कुछ मैसेज उन्हें ऐसे मिले हैं जहां लोगों ने लिखा है कि 'तुम भी मर जाओ'।  ऐसे मैसेज के चलते जसलीन इतनी बुरी तरह प्रभावित हुईं कि उन्हें बुखार में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा।

विज्ञापन
after sidharth shukla death Shaken jasleen matharu hospitalised
जसलीन मथारू के गाने पर लोगों ने जमकर लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला

जसलीन ने अपने वीडियो में लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो अपना ध्यान रखें और उनके लिए प्रार्थना करें। सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed