फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: गोविंदा के साथ कृष्णा अभिषेक ने शूट करने से किया इनकार, कहा- बात का बतंगड़ बन जाता है

Mon, 06 Sep 2021 12:32 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 06 Sep 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
The kapil sharma show Krushna abhishek will not be part of episode featuring Govinda read details
गोविंदा और कृष्णा - फोटो : Social Media

कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच दूरियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक बार फिर से भांजे कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के साथ शूटिंग न करने का निर्णय लिया है। दरअसल द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में एक बार फिर से गोविंदा अपनी पत्नी सुनीताआहूजा के साथ बतौर अतिथि नजर आने वाले हैं। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के साथ एपिसोड शूट करने से इंकार कर दिया है और शूट से छुट्टी ले ली है।



उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनना चाहता

कृष्णा अभिषेक ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘पिछले 15 दिनों से मैं अपनी फिल्म की डेट और द कपिल शर्मा शो की डेट के बीच में एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं कपिल के लिए अपनी डेट्स एडजस्ट कर सकता हूं, लेकिन मुझे जैसे ही पता चला कि वो शो में अतिथि बनकर आ रहे हैं तो मैं उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। इसलिए मैंने अपनी डेट भी एडजस्ट नहीं की और हम आपको साथ ही में शूट करते हुए नहीं दिखाई देंगे।

The kapil sharma show Krushna abhishek will not be part of episode featuring Govinda read details
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

मैं नहीं चाहता बात का बतंगड़ बने

कृष्णा ने इस खास बातचीत में आगे कहा, ‘ये मेरे अलावा उनकी तरफ से भी होगा। ये एक कॉमेडी शो है तो ऐसे में पता नहीं कौन सी बात कब  बड़ी बन जाए। फिर वही बात हो जाती है ऐसा बोला, वैसा बोला। मैं नहीं चाहता बेवजह कोई मुद्दा बने। मैं जानता हूं कि दर्शक मुझे और उन्हें एक ही स्टेज पर देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि हम मस्ती करें, लेकिन मुझे लगता है कि परफॉर्म ना करना ही अच्छा है। हमारे बीच अभी भी दूरी खत्म नहीं हुई है और इशू को सॉल्व नहीं किया गया है।' कृष्णा का कहना है कि भले ही उनके और गोविंदा के बीच का रिश्ता खराब हो, लेकिन वह नहीं चाहते कि कपिल शर्मा और शो की क्रिएटिव टीम का गोविंदा के साथ रिलेशन खराब हो।

The kapil sharma show Krushna abhishek will not be part of episode featuring Govinda read details
द कपिल शर्मा शो में गोविंदा के परिवार सहित गजेन्द्र वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी गोविंदा के आते ही गायब हुए थे कृष्णा

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब गोविंदा के शो में आने पर कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो से गायब हुए हैं इससे पहले साल 2019 में जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता शो पर आए थे तो कृष्णा शो से गायब थे। दरअसल सुनीता कृष्णा के साथ स्टेज साझा नहीं करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The kapil sharma show Krushna abhishek will not be part of episode featuring Govinda read details
गोविंदा - फोटो : Instagram

गोविंदा ने जताई थी नाराजगी

गोविंदा ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, ‘मैं पब्लिक में इस मुद्दे को लेकर बात करने से काफी दुखी हूं, लेकिन अब बहुत हो गया सच्चाई सबको पता होनी चाहिए। मैंने भांजे कृष्णा की रिपोर्ट पढ़ी और उन्होंने कहा कि उन्होंने शो में इसलिए नहीं परफॉर्म किया क्योंकि मुझे उसमें आमंत्रित किया गया था। उन्होंने हमारे रिश्ते पर भी कई टिप्पणियां की थी।

विज्ञापन
The kapil sharma show Krushna abhishek will not be part of episode featuring Govinda read details
गोविंदा, कश्मीरा शाह औऱ कृष्णा अभिषेक - फोटो : फाइल फोटो

कैसे शुरू हुई लड़ाई

ये सारी लड़ाई तब शुरू हुई जब 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था। सुनीता को लगा कि कश्मीरा ने गोविंदा को लेकर तंज कसा है बस यहीं से गोविंदा और भांजे कृष्णा के रिश्तों में दरार आ गई। जिसके बाद कृष्णा और गोविंदा दोनों ने ही एक-दूसरे पर निशाना साधा।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed