{"_id":"6135a48a8ebc3e17183ee2a8","slug":"sidharth-shukla-prayer-meet-to-be-held-today-at-5-pm-by-his-family-fans-can-also-join","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla Prayer Meet: आज शाम पांच बजे होगी सिद्धार्थ शुक्ला की प्रार्थना सभा, फैंस भी हो सकेंगे शामिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sidharth Shukla Prayer Meet: आज शाम पांच बजे होगी सिद्धार्थ शुक्ला की प्रार्थना सभा, फैंस भी हो सकेंगे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है।
फैंस भी हो सकते हैं प्रार्थना सभा में शामिल
हालांकि सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए आज शाम पांच बजे प्रार्थना सभा रखी गई है। इस खबर की जानकारी सिद्धार्थ के दोस्त और मशहूर टीवी कलाकार करणवीर बोहरा ने दी। अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा करते हुए करणवीर ने बताया कि एक खास योग और प्रार्थना सभा सिद्धार्थ के घर पर रखी जा रही है। ये योग बीके शालिनी दीदी आयोजित कर रही हैं वहीं शिवानी और ब्रह्म कुमारी बहनें सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगी।
बता दें कि सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला ब्रह्मकुमारी से जुड़ी हुई हैं और इसी रीति-रिवाज से सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया था। करणवीर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'चलिए आज हम सब मिलकर शाम पांच बजे अपने प्यारे दोस्त सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इसका आयोजन उनकी मां रीता शुक्ला, बहनें नीतू और प्रीति करवा रही हैं। इस लिंक के जरिए फैंस भी सिद्धार्थ की प्रार्थना सभा में शामिल हो सकते हैं'।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के साझा होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना भी जता रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने कहा कि वो प्रार्थना कर रहे हैं कि सिद्धार्थ के परिवार और शहनाज गिल को भगवान इतना बड़ा गम सहने की शक्ति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ का 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। रीता शुक्ला ने अपने हाथों से अपने जवान बेटे की मुखाग्नि दी थी। उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू बह निकले थे। वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज की बदहवास हालत देखकर भी लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज सिद्धार्थ के बहुत करीब थीं और उनके परिवार संग भी रिश्ते बहुत अच्छे थे। ऐसी खबरें भी सामने आई कि सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते शादी के पवित्र बंधन में बंधता उससे पहले ही सिद्धार्थ शहनाज से बहुत दूर चले गए। इस वक्त उन पर और सिद्धार्थ के परिवार पर क्या गुजर रही है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।