फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: बिग बॉस में शमिता शेट्टी को मिला असली कनेक्शन, कहा- राकेश पसंद हैं लेकिन इस बात की है उलझन

Mon, 06 Sep 2021 10:08 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 06 Sep 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty confess her feeling for connection raqesh bapat says i like him but he is confused
शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

बिग बॉस अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। जल्द ही बिग बॉस ओटीटी खत्म हो जाएगा और टीवी पर सलमान के साथ इस शो के खेल की असल शुरुआत होगी। बिग बॉस ओटीटी में जहां अक्षरा और प्रतीक का रिश्ता लगातार बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं घर में बने कनेक्शन में सबसे अधिक चर्चा राकेश बापट और शमिता शेट्टी की है। दोनों को दर्शक हर दिन करीब आते हुए देख रहे हैं। हर किसी के मन में इन दोनों की जोड़ी को देखकर सिर्फ एक ही सवाल उठ रहा है कि इन दोनों का ये लव सिर्फ शो के लिए है या फिर असल में ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।


 
शमिता शेट्टी की जुबान पर आई दिल की बात

अब अपने प्रशंसकों और दर्शकों की इस कनफ्यूजन को दूर करते हुए शमिता शेट्टी ने ये क्लियर किया कि वाकई उनके दिल में राकेश के लिए कुछ है या नहीं। हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो में शमिता शेट्टी सिंगर नेहा भसीन से अपने दिल कि बात कहते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल नेहा जब उनसे पूछती हैं कि क्या वो राकेश को पसंद करती हैं। तो शमिता तुरंत ही इस बात का जवाब देते हुए कहती हैं कि वो राकेश को बिलकुल पसंद करती हैं। वो बहुत प्यारे हैं।

bigg boss ott shamita shetty confess her feeling for connection raqesh bapat says i like him but he is confused
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

असमंजस में फंसी हैं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने नेहा भसीन से राकेश बापट की तारीफ तो की ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राकेश बापट उन्हें कई बार कनफ्यूज लगते हैं जोकि मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला है। शमिता ने कहा, ‘मैं बिलकुल भी कनफ्यूज नहीं हूं और मैं जब भी कोई निर्णय लेती हूं तो उस निर्णय के साथ हमेशा खड़ी रहती हूं’।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voot (@voot)

bigg boss ott shamita shetty confess her feeling for connection raqesh bapat says i like him but he is confused
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बीते हफ्ते हुआ था बड़ा झगड़ा

हाल ही में दिव्या अग्रवाल को लेकर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। जहां शमिता ये नहीं चाहती थीं कि राकेश दिव्या अग्रवाल से बात करें, जिसकी वजह से वो राकेश को बार-बार दिव्या से बात करने पर टोकती हैं। शमिता की इस बात को सुनकर राकेश काफी इरिटेट हो जाते हैं और शमिता को कहते हैं उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश न करें।राकेश की ये बात शमिता को बिलकुल पसंद नहीं आती और वो उठकर बाथरूम में चली जाती हैं और बाथरूम में दोनों के बीच जमकर बहस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty confess her feeling for connection raqesh bapat says i like him but he is confused
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

शमिता ने कहा सच में करती हूं पसंद

राकेश बापट की बात से शमिता का इतना दिल टूटा कि वो रोने लगीं। शमिता शेट्टी ने उन्हें कहा कि मैं आपको सच में पसंद करने लगी हूं इसलिए मैं अपना हाथ आपको पकड़ने देती हूं किस करने देती हूं। शमिता ने राकेश से दिल का हाल बयां करते हुए ये भी कहा कि वो शुरू से उनके साथ कोई गेम नहीं खेल रही हैं और दिल से उनकी केयर करती हैं और पसंद करती हैं। शमिता ने राकेश से अपने दिल की बात करते हुए कहा कि इससे पहले उनके पिछले रिश्ते में उन्हें स्पेशल फील नहीं मिला इस वजह से ही वो लंबे समय से सिंगल है।

विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty confess her feeling for connection raqesh bapat says i like him but he is confused
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

परिवार से मिला ग्रीन सिग्नल

राकेश बापट की बहन ने दोनों के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वो दोनों एक-साथ बहुत क्यूट लगते हैं। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान राकेश की बहन ने दोनों की बिग बॉस के घर में बढ़ रही नजदीकियों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझे उन दोनों का रिश्ता क्यूट लगता है। दोनों की जो केमिस्ट्री है वो कमाल की है। दोनों की बॉंडिंग कमाल की है। एक परिवार के रूप में हम एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं लेकिन जब बात निजी जिंदगी की होती है तो हम उसमें दखल अंदाजी नहीं करते।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed