फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनमीत ग्रेवाल की खुदकुशी के बाद पत्नी की मदद करेगा स्थानीय गुरुद्वारा, पंजाब जाने में करेगा मदद

Mon, 18 May 2020 06:07 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 18 May 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
After suicide of Manmeet Grewal local gurdwara will help his wife for go to Punjab
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल की खुदकुशी के बाद उनके परिवार की मदद करने के लिए स्थानीय गुरुद्वारा आगे आया है। मनमीत खारघर, मुंबई में अपनी पत्नी संग रहते थे। उनकी मृत्यु के बाद अब उनकी पत्नी शहर में अकेली हैं। वह अब अपने घर पंजाब जाने की इच्छुक हैं। मनमीत की पत्नी की मदद करने के लिए अब खारघर स्थित गुरुद्वारा आगे आया है। इस बात की पुष्टि मनमीत के करीबी दोस्त मनजीत सिंह ने की है।  

After suicide of Manmeet Grewal local gurdwara will help his wife for go to Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में बात करते हुए मनजीत ने बताया, 'मनमीत की पत्नी के पंजाब वापस लौटने का प्रबंध करने के लिए मैं अब भी खारघर में हूं। हालांकि लॉकडाउन के चलते हवाई जहाज और ट्रेन की सुविधाएं बंद है इस वजह से इस प्रक्रिया में काफी अधिक समय लग रहा है।' 

After suicide of Manmeet Grewal local gurdwara will help his wife for go to Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मनजीत आगे कहते हैं कि 'इस सूरत में सिर्फ एक जरिया बचा है कि उन्हें सड़क मार्ग से कार से भेजा जाए। हम अभी पुलिस की इजाजत और एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। मनमीत की पत्नी को सुरक्षा पूर्वक घर भेजने के लिए स्थानीय गुरुद्वारा आगे आया है। वे करीब 70 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
After suicide of Manmeet Grewal local gurdwara will help his wife for go to Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि मनमीत ग्रेवाल ने बढ़ते हुए बोझ और दूसरी वित्तीय परेशानियों के चलते खुदकुशी कर ली। उन्होंने टीवी शो 'आदत से मजबूर' और 'कुलदीपक' में काम किया था। ऐसी जानकारी सामने आई है कि उन्हें उनका काम का पुराना पैसा भी वापस नहीं मिल रहा था जिसके बाद वह निराशा के शिकार हो गए।  

विज्ञापन
After suicide of Manmeet Grewal local gurdwara will help his wife for go to Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

मनमीत के खुदकुशी करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माताओं को फिर से निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी कलाकारों को जल्द से जल्द बकाया पेमेंट मुहैया कराएं।

अभिनेता बनने से पहले वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन पांच सितारों ने भी किया अलग काम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed