टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शोज में से एक 'बिग बॉस' के नए सीजन की शुरुआत होने से पहले ही अज्ञातवास में रहने वाले कलाकार भी अचानक से सुर्खियों में आने लगे हैं। बिग बॉस की निगाहें भी कुछ ऐसे ही कलाकारों के ऊपर साल भर निगाह रखती है जो कुछ आड़े टेढ़े काम करके सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हों। इस शो के 14वें सीजन के लिए भी प्रतियोगियों का चयन शुरू हो गया है और इसके लिए टीवी के कई जाने-माने कलाकारों से बातचीत शुरू हो गई हैं।
'बिग बॉस 14' के लिए प्रतियोगियों की खोज शुरू, देखिए अब तक किन किन कलाकारों को मिला न्यौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चाएं हैं कि 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने आकांक्षा पुरी, शुभांगी आत्रे और जान खान जैसे कलाकारों को शो में आने का निमंत्रण दिया है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में आए आर्थिक संकट के कारण टीवी धारावाहिक 'हमारी बहू सिल्क' के कलाकारों ने शो के निर्माताओं के साथ सोशल मीडिया पर ही अपने बकाए का भुगतान करने के लिए एक जंग छेड़ दी।
इस जंग का नेतृत्व किया शो के मुख्य कलाकार जान खान ने। इसी जंग में से बिग बॉस ने जान के रूप में ही खोज लिया अपना एक प्रतियोगी। खबरें बताती हैं कि बिग बॉस के 14वें सीजन के लिए जान खान को आमंत्रित किया गया है। शो को लेकर अभी बातचीत जारी हैं और कलाकार भी आशान्वित हैं कि शायद सब कुछ ठीक ही होगा।
बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा ना रहकर भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं टीवी की अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने भी 14वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए न्योता मिलने की बात कही है। बिग बॉस के 13वें सीजन के प्रतियोगी पारस छाबड़ा की करीबी दोस्त रहीं आकांक्षा का कहना है, 'मुझे नहीं लगता है कि ऐसी स्थिति में शो का अगला सीजन आएगा। फिलहाल मैं 'विघ्नहर्ता गणेश' में पार्वती का किरदार निभा कर खुश हूं और शूटिंग शुरू होने के साथ ही आमगांव जा रही हूं। इस वक्त 'बिग बॉस' में जाने के बारे में या फिर उसका हिस्सा बनने के बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। पता नहीं कि जिंदगी कहां ले जाएगी। हालांकि, मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए नई-नई चीजें करना जारी रखूंगी।'
वहीं धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे को भी 'बिग बॉस' ने एक प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल होने के लिए बुलाए जाने की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि उन्होंने शो में जाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बॉस में आने के लिए ऑफर तो मिला लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। इसका कारण बताते हुए शुभांगी ने कहा कि वह पहले से ही अपने शो 'भाबीजी घर पर हैं' को लेकर व्यस्त हैं। वह किसी भी कीमत पर शो के निर्माताओं और चैनल को धोखा नहीं देना चाहतीं।
पढ़ें: शाहरुख, आर्यन सहित पिता और बेटे की ये जोड़ियां हैं मशहूर, एक दूसरे की लगते हैं कार्बन कॉपी